October 28, 2026

तुलसी पीठ चित्रकूट में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय रामलीला का आयोजन

1 min read
Spread the love

चित्रकूट – पद्म विभूषण जगद्गुरु श्री राम भद्राचार्य जी महाराज द्वारा स्थापित तुलसी पीठ चित्रकूट में अंतरराष्ट्रीय रामलीला महोत्सव समिति दिल्ली के द्वारा आगामी सितंबर माह में 14 से 16 तारीख तक तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय रामलीला महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।गौर तलब है कि अंतरराष्ट्रीय रामलीला को स्कूली बच्चों द्वारा अभिनीत किया जाता है। अंतरराष्ट्रीय रामलीला महोत्सव समिति दिल्ली के अध्यक्ष डॉ वेद प्रकाश टंडन द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि 2019 में दशहरे के समय आयोजित रामलीला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन से प्रेरणा लेकर वैश्विक स्तर पर विश्व बंधुत्व का संदेश प्रसारित करने और भारतीय संस्कृति की पताका फहराने की कल्पना को साकार करने के लिए प्रबुद्ध जनों के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय रामलीला महोत्सव आयोजन समिति का गठन किया गया।और वैश्विक महामारी कोविड -19 के दौरान अक्टूबर सन् 2020 में सर्व प्रथम रामलला की नगरी अयोध्या में विश्व की प्रथम आभासी रामलीला का मंचन किया गया था।उसके बाद ओरछा,ऋषिकेश, कुरुकछेत्र सहित तमाम अन्य जगहों के अलावा जून 2023 में हाउस ऑफ लॉर्ड्स लंदन में अंतरराष्ट्रीय रामलीला महोत्सव आयोजन समिति के तत्वाधान में बाल कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन किया जा चुका है।चित्रकूट में आयोजित होने वाली रामलीला में चित्रकूट स्थित गुरुकुल के विद्यार्थियों को भी रामलीला महोत्सव आयोजन में रामलीला मंचन के लिए शामिल किया जाएगा।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.