November 10, 2026
Spread the love

चित्रकूट – आज राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के विज्ञान और पर्यावरण संकाय सभागार में कुलगुरू प्रो भरत मिश्रा के मुख्य आतिथ्य एवं अधिष्ठाता प्रो आई पी त्रिपाठी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया ।
इस मौके पर कुलगुरु प्रो0 भरत मिश्रा ने कहा कि चन्द्रयान-3 का प्रक्षेपण सतीश भवन अंतरिक्ष केन्द्र श्रीहरि कोटा से 14 जुलाई 2023 को किया गया एवं यह यान जीचन्द्रमा की दक्षिणी ध्रुव के पास की सतह पर 23 अगस्त 2023 को उतरा था। चन्द्रमा पर उतरने वाला चौथा देश भारत बना एवं दक्षिणी ध्रुव पर सफलता पूर्वक अंतरिक्ष यान उतारने वाला पहला देश बना। चन्द्रयान-3 चाँद पर खोज-बीन करने के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुंसंधान द्वारा भेजा गया तीसरा चन्द्र मिशन है इसमें एक विक्रम लैंडर और एक रोवर है, विक्रम सारा भाई इसरो के प्रथम अध्यक्ष थे जिन्होने अंतरिक्ष अनुसंधान शुरू किया। अंतरिक्ष एजेन्सी ने अगले चरण में मून मिशन की डिजाइन कर ली है। इसरो की 70 सेटेलाइट लांच करने की योजना है। आज का दिन भारतीय वैज्ञानिकों के लिए गर्व का दिन है।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या दायिनी माँ वीणादायिनी के चित्र पर माल्यापर्ण के साथ हुआ। कुलगुरू का स्वागत संकाय के नव प्रवेशित छात्र/छात्राओं द्वारा पुष्प गुच्छ देकर किया गया। कार्यक्रम का संक्षिप्त विवरण डाॅ. सीताशरण गौतम ने दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रो. त्रिपाठी द्वारा आभार प्रर्दशन किया गया। इस अवसर प्रो. सूर्यकान्त चतुर्वेदी, डॉ वीरेन्द उपाध्याय, डाॅ. रवि चौरे ,डाॅ. अजय कुमार, डाॅ. संगम लाल द्विवेदी, निखलेश मिश्रा, राजेश पाण्डेय सहित शिक्षक, कर्मचारी, शोधार्थी, परास्नातक एवं स्नातक छात्र मौजूद रहे।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.