October 31, 2026
Spread the love

चित्रकूट – परमहंस सन्त श्रणछोड़दास महाराज का श्री रघुवीर मन्दिर परिसर में गुरुपूर्णिमा का उत्सव बड़े ही धूम धाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पुनीत अवसर पर प्रातः गुरु पादुका पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें देश भर से आये गुरुभाई बहनों एवं सदगुरु परिवार के सदस्यों ने शिरकत की। अध्यक्ष विशद भाई मफतलाल और उनकी धर्म पत्नी श्रीमती रूपल बहन मफतलाल ने शास्त्रोक्त विधि विधान से आचार्यों एवं संतों के सान्निध्य में पूजन एवं अर्चन किया। तदुपरान्त गुरुदेव भगवान को विभिन्न भोग-प्रसाद का अन्नकूट लगाया गया। दोपहर में वृहद साधु भण्डारे का आयोजन हुआ जिसमें धर्मनगरी के साधु, सन्त, महन्त, अभ्यर्थी एवं दरिद्रनारायण भक्तों ने प्रसाद प्राप्त किया। सायंकाल में सामूहिक संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा। इस पवन अवसर पर पूरे मन्दिर परिसर को सुंदर माला – फूलों एवं रोशनी से सजाया गया।
इस अवसर पर ट्रस्टी एन बी लोहनी, ट्रस्टी डॉ वी एस जोबनपुत्रा, ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं डायरेक्टर डॉ बी के जैन उनकी धर्म पत्नी श्रीमती ऊषा जैन,ट्रस्टी ,ट्रस्टी मनोज पंड्या,ट्रस्टी डॉ इलेश जैन एवं सद्गुरु परिवार के समस्त डॉक्टर,अधिकारी कार्यकर्ता सहित देश के कोने कोने से आए गुरु भाई एवं बहन मौजूद रहे।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.