March 13, 2025

Kailash Vijayvargiya को सतना व धार एवं प्रतिमा बागरी को डिंडौरी का प्रभार मिला

1 min read
Spread the love

सतना – मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने आठ महीने बाद मंत्रियों को जिलों का प्रभार सौंप दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी इंदौर का प्रभार अपने पास रखा है। वरिष्ठ मंत्रियों को दो दो जिलों का प्रभारी बनाया गया है। सोमवार रात को मंत्रियों के प्रभार की सूची जारी कर दी गई। नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को सतना और धार दो जिलों का प्रभार सौंपा है। राजेंद्र शुक्ल को सागर व शहडोल का जिम्मा दिया गया। प्रतिमा बागरी को डिंडौरी और राधा सिंह को मैहर का प्रभार सौंपा है। कैलाश विजयवर्गीय प्रदेश का बड़ा चेहरा माना जाता है। उनके सतना प्रभारी बनाए जाने से सतना जिला प्रदेश के फ्रंट लाइन में आ जाएगा। क्योंकि श्री विजयवर्गीय जहां भी रहते हैं वहां की राजनीति ही कुछ अलग होती है। पिछले दिनों सतना भी वे आए हुए थे। ऐसा लग रहा है कि उनको कुछ कुछ यह आभास हो चला था।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और इंदौर-1 से विधायक कैलाश विजयवर्गीय भी मोहन यादव सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं। इससे पहले वे एक दशक से भी अधिक समय तक प्रदेश के अलग-अलग मंत्रालयों के मंत्री रह चुके हैं। दिलचस्प ये है कि नई सरकार में वो एकमात्र मंत्री हैं जिन्होंने तीन मुख्यमंत्रियों के साथ काम किया है और अब चौथे मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री बने है। कैलाश विजयवर्गीय बीजेपी के उन चंद नेताओं में से हैं जिन्होंने 7 बार विधानसभा चुना लड़ा और एक भी चुनाव नहीं हारे। इस दौरान उन्होंने चार अलग-अलग विधानसभाओं से चुनाव लड़ा. ये भी एक रिकॉर्ड है। वर्तमान चुनाव में वे भी मुख्यमंत्री पद के दावेदार माने जा रहे थे। दूसरी ओर सतना गृह क्षेत्र की प्रदेश शासन में राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी को डिंडौरी का प्रभार दिया गया है। डिंडौरी जैसे जिले की जिम्मेदारियों एवं चुनौतियों से उनको निपटना पड़ेगा। जो उनके लिए कठिन परीक्षा की घड़ी होगी।

भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *