July 10, 2025

International yoga day पर ग्रामोदय विश्वविद्यालय में सामूहिक योग का आयोजन

1 min read
Spread the love

चित्रकूट – 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर चित्रकूट स्थित ग्रामोदय विश्वविद्यालय खेल परिसर में सामूहिक योग का आयोजन किया गया। योग दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय के खेल मैदान में उपस्थित तकरीबन दो हजार लोगों को विश्वविद्यालय के अवकाश प्राप्त प्रशिक्षक तुषारकांत शात्री द्वारा योगासन प्राणायाम और व्यायाम करवाए गए।योग दिवस पर मौजूद सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ वी के जैन द्वारा उपस्थित सभी लोगों को योग दिवस की बधाई देते हुए कहा गया कि योग का मतलब होता है जोड़ना,मनुष्य को प्रकृति से और मन को अध्यात्म से जोड़ना ही योग है।इंसान को यह प्रयत्न करना चाहिए कि वो रोगग्रस्त ही न होने पाए।और इसका एकमात्र साधन योग है, जो हमे रोगी होने से बचाता है।और सदैव निरोग रखता है। दीन दयाल शोध संस्थान के राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ अभय महाजन द्वारा योग दिवस पर जानकारी देते हुए बताया गया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज के दिन विश्व के 158 देशों में योग दिवस मनाया जा रहा है। डॉ अभय महाजन ने कहा कि हमारे लिए आज केवल एक दिन का योग दिवस नही है,भारत सदैव से विश्व गुरु था।भारत का कोई राजा – महाराज तलवार लेकर के विश्व विजय के लिए नहीं निकला था।देश सदैव से अपने सामाजिक उन्नत जीवन,आदर्श परंपरा के चलते ही विश्व गुरु रहा है।और उस दिशा में यह पहला कदम है। बीते कुछ समय में जरुर हमारे सामाजिक जीवन में गिरावट आई थी।लेकिन जो सपना हमारे पूर्वजों द्वारा विश्व गुरु बनने का देखा गया था,विश्व योग दिवस उसी की दिशा में बढ़ाया गया कदम है।हम सबको अपने जीवन में योग को अपनाना चाहिए,जिससे कि मनुष्य स्वस्थ्य और निरोगी रह सके।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *