May 4, 2024

दिल्ली कैपिटल्स को लगा बड़ा झटका

1 min read
Spread the love

नई दिल्ली – इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में प्लेऑफ की रेस में पीछे चल रही दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए एक और बुरी खबर सामने आई है। दरअसल दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज मिशेल मार्श हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए हैं।
मार्श अपनी दाहिनी हैमस्ट्रिंग में आंशिक चोट के इलाज के लिए ऑस्ट्रेलिया वापस चले गए थे और कथित तौर पर वह आईपीएल में वापसी नहीं करेंगे।

मार्श ने टूर्नामेंट के मौजूदा सीज़न में दिल्ली कैपिटल्स के लिए चार मैच खेले और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपने चौथे मैच के दौरान घायल हो गए। मार्श की चोट ऑस्ट्रेलिया के लिए भी एक बड़ी चिंता का विषय है क्योंकि वह आगामी टी20 विश्व कप 2024 में उनका नेतृत्व करने वाले प्रमुख उम्मीदवार हैं।

आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वॉड

स्वास्तिक चिकारा, शाई होप, सुमित कुमार, झाय रिचर्डसन, रसिख सलाम, कुमार कुशाग्र, रिकी भुई, ट्र्स्टन स्टब्स, हैरी ब्रूक, मुकेश कुमार, ईशांत शर्मा, खलील अहमद, लुंगी नगिदी, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्टजे, विकी ओस्तवाल, प्रवीण दुबे, अभिषेक पोरेल, यश धुल, पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर, ऋषभ पंत, मिचेल मार्श, ललित यादव और अक्षर पटेल।

भारत विमर्श भोपाल मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.