डॉ राजेश त्रिपाठी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से सेवानिवृत
1 min read
चित्रकूट – महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के
ग्रामीण विकास एवं व्यवसाय प्रबंधन संकाय में पदस्थ एसोसिएट प्रोफेसर डॉ राजेश त्रिपाठी की अधिवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर ग्रामोदय विश्वविद्यालय परिवार द्वारा उन्हें हार्दिक विदाई दी गई। इस अवसर पर प्रबंधन संकाय में आयोजित विदाई एवम सम्मान समारोह में डॉ राजेश त्रिपाठी के सफलता पूर्वक किए गए अकादमिक और शोध कार्यों की सराहना की गई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलपति प्रो भरत मिश्रा रहें। प्रो कपिल देव मिश्रा, प्रो नंद लाल मिश्रा विशिष्ट अतिथि रहे। अध्यक्षता प्रो अमर जीत सिंह अधिष्ठाता प्रबंधन संकाय ने की। इस मौके पर ग्रामोदय विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों ने डॉ त्रिपाठी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा करते हुए उनके कार्य और व्यवहार के संस्मरणों का स्मरण किया। समारोह का संयोजन , समन्वयन प्रबंधन संकाय ने और संचालन डॉ देवेंद्र कुमार पांडेय ने किया।
जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश