October 31, 2026

Congress ने जारी की लोकसभा चुनाव के लिए दूसरी लिस्ट

1 min read
Spread the love

नई दिल्ली – कांग्रेस पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपनी दूसरी लिस्‍ट जारी कर दी है. इस लिस्‍ट में कुल 43 उम्‍मीदवारों की घोषणा की गई है जिसमें असम, मध्‍य प्रदेश और राजस्‍थान के प्रत्‍याक्षी शामिल हैं. इस लिस्ट में तीन मुख्यमंत्रियों के बेटों को टिकट भी दिया गया है. मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा सीट से वर्तमान सासंद नकुलनाथ को भी कांग्रेस ने फिर से टिकट दिया है. कल नई दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में हुई कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में प्रत्याशियों के नामों पर सहमति बनी थी।
इन 43 उम्‍मीदवारों में से 13 ओबीसी वर्ग से हैं. वहीं, 10 प्रत्‍याक्षी एससी समाज और 9 प्रत्‍याक्षी एसटी समाज से हैं. कांग्रेस ने अपनी इस लिस्‍ट में एक मुस्लिम चेहरे को भी मैदान में उतारा है. 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट जारी की थी. इसमें राहुल गांधी, शशि थरूर सहित 39 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई थी. आज जारी की गई दूसरी लिस्‍ट में 43 उम्‍मीदवारों में से 10 राजस्थान से हैं।

भारत विमर्श भोपाल मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.