December 13, 2025

परिसर को राममय बनाने के लिए अनेक कार्यक्रम आयोजित

चित्रकूट – अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजन के उपलक्ष में कुलपति प्रो भरत मिश्रा के नेतृत्व में आध्यात्म और आस्था का भव्य उत्सव हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। प्रो आई पी त्रिपाठी अधिष्ठाता विज्ञान एवं पर्यावरण संकाय को मुख्य संयोजक नामित किया गया है। कुलसचिव प्रो आर सी त्रिपाठी और अधिष्ठाता प्रबंधन/ निदेशक सीएमसीएलडीपी प्रो अमर जीत सिंह ने बताया कि ग्रामोदय परिसर में 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण होगा।
आज सीएमसीएलडीपी सभागार में सामाजिक समरसता के पुरोहित भगवान श्री राम विषय पर केंद्रित राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। अध्यक्षता कुलपति प्रो भरत मिश्रा ने की। गायत्री शक्ति पीठ के प्रमुख डॉ राम नारायण त्रिपाठी मुख्य अतिथि रहें। विद्वानों ने कहा कि सम्पूर्ण वसुधा में मानव गरिमा के आदर्श भगवान श्री राम हैं। प्रभु श्री राम की पुनर्प्रतिष्ठा के सर्वोत्कृष्ट प्रयास के रूप में अयोध्या में भगवान श्री राम का मंदिर निर्मित किया गया है। अध्यक्षता कुलपति प्रो मिश्रा ने कहा कि आनंद के इस दौर में यह राष्ट्रीय संगोष्ठी एक सार्थक कदम है। विमर्श के दौरान आए विद्वानों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ त्रिपाठी ने कहा श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा जन भावनाओं का दृश्य है। कार्यक्रम समन्वयक और अधिष्ठाता कला संकाय प्रो नंद लाल मिश्रा स्वागत भाषण दिया। संगोष्ठी संयोजक डॉ कमलेश थापक ने संगोष्ठी की पृष्ठ भूमि पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। संगीत विभाग के डॉ आर के पांडेय ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया। संचालन काशी तिवारी और आभार प्रदर्शन प्रो नंद लाल मिश्रा ने किया। इस संगोष्ठी में कुलसचिव प्रो आर सी त्रिपाठी, अधिष्ठाता प्रो आई पी त्रिपाठी , प्रो कपिल देव मिश्र सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी, शोधार्थी और छात्र छात्राओं ने सहभागिता की।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *