ग्रामोदय विश्वविद्यालय में मनाया गया युवा दिवस
1 min read
चित्रकूट – स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस पर आज महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में युवा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य परिसर स्थित विवेकानद खुला सभागार में राष्ट्रगीत, मध्य प्रदेश गान, सामूहिक सूर्य नमस्कार , भाषण प्रतियोगिता, चित्र प्रदर्शनी और वीडियो प्रदर्शन आदि विविध कार्यक्रम संपन्न हुए। कुलपति प्रो भरत मिश्रा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।कुलसचिव,संकायो के अधिष्ठाता, निदेशक गण भी मौजूद रहे।रजौला प्रक्षेत्र स्थित कृषि कैंपस में भी युवा उत्सव से अंगीकृत कार्यक्रम हुए। दोनों परिसरों में आयोजित कार्यक्रमों की थीम स्वामी विवेकानंद के विचारों पर केंद्रित थी। इस अवसर पर कुलपति प्रो भरत मिश्रा ने ग्रामोदय विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों और छात्र छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा स्वामी विवेकानंद युवाओं के लिए शाश्वत प्रेरणा श्रोत है। युवाओं को इनके व्यक्तित्व और कृतित्व से प्रेरणा लेना चाहिए। प्रतिष्ठित सामाजिक कार्यकर्ता श्रवण जी ने स्वामी विवेकानंद के प्रेरक प्रसंग साझा किए। कार्यक्रम का संयोजन कला संकाय के अधिष्ठाता प्रो नंद लाल मिश्रा ने किया। डॉ आर के पांडेय के समन्वय में संगीत ईकाई समूह ने राष्ट्र गीत और मध्य प्रदेश गान प्रस्तुत किया। सूर्य नमस्कार का समन्वय डॉ विनोद कुमार सिंह, डॉ अशोक दुबे, धनंजय सिंह ने किया। डॉ राम मूर्ति त्रिपाठी ने भाषण प्रतियोगिता का समन्वय और प्रभारी आई टी प्रो सूर्य कांत चतुर्वेदी ने स्वामी विवेकानंद के शिकागो व्याख्यान के वीडियो व्याख्यान प्रदर्शन का समन्वय किया। स्वामी विवेकानंद के जीवन पर चित्र प्रदर्शनी का समन्वय डॉ प्रसन्न पाटकर, कृषि परिसर में संपन्न कार्यक्रमों का समन्वय प्रो डी पी राय अधिष्ठाता और डॉ उमेश कुमार शुक्ला ने किया।




जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश