April 29, 2024

मध्य प्रदेश में मंत्रियों के विभागों का हुआ बटवारा

1 min read
Spread the love

भोपाल – मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार में कई दिनों के इंतजार के बाद विभागों का बंटवारा हो गया है. ये ऐलान मुख्यमंत्री मोहन यादव की शुक्रवार को दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद हुआ है. इस बैठक में मंत्रियों के विभागों के आवंटन पर चर्चा की गई थी।
मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार में कई दिनों के इंतजार के बाद विभागों का बंटवारा हो गया है. मुख्यमंत्री, दोनों डिप्टी सीएम और 28 मंत्रियों को उनके विभाग सौंप दिए गए हैं. ये ऐलान मुख्यमंत्री मोहन यादव की शुक्रवार को दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद हुआ है. इस बैठक में मंत्रियों के विभागों के आवंटन पर चर्चा की गई थी।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने पास सामान्य प्रशासन, गृह, जेल, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, जनसंपर्क, नर्मदा घाटी विकास, विमानन, खनिज साधन, लोक सेवा प्रबंधन, प्रवासी भारतीय विभाग अपने पास रखे हैं. इनके अलावा ऐसे सभी विभाग जो किसी अन्य मंत्री न सौंपे गए हों, वो भी सीएम के पास ही रहेंगे।

जानें किस मंत्री को मिला कौन सा विभाग

उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा: वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल: लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और चिकित्सा शिक्षा विभाग

कुंवर विजय शाह: जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग

कैलाश विजयवर्गीय: नगरीय विकास और आवास संसदीय कार्य मंत्री

प्रहलाद पटेल : पंचायत और ग्रामीण विकास श्रम मंत्रालय

राकेश सिंह: लोक निर्माण विभाग

करण सिंह: वर्मा राजस्व

उदय प्रताप सिंह: परिवहन, स्कूल शिक्षा

संपतिया उइके: लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी

तुलसीराम सिलावट: जल संसाधन

एंदल सिंह कंसाना: किसान कल्याण और कृषि विकास।

निर्मला भूरिया: महिला और बाल विकास

गोविंद सिंह राजपूत: खाद नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण

विश्वास सारंग: खेल और युवा कल्याण सहकारिता 

नारायण सिंह कुशवाहा: सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण, उद्यानिकी और खाद्य प्रसंस्करण 

नागर सिंह चौहान: वन पर्यावरण, अनुसूचित जाति कल्याण

प्रद्युम्न सिंह: तोमर ऊर्जा

राकेश शुक्ला: नवीन एव नवकरणीय ऊर्जा 

चेतन कश्यप सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम 

इंदर सिंह परमार : उच्च शिक्षा, आयुष तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार

कृष्णा गौर : पिछड़ा वर्ग एवं अल्प संख्यक कल्याण विमुक्त घुमतु और अर्ध घुमतू कल्याण

धर्मेंद्र सिंह लोधी: संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास और धर्मस्व

दिलीप जायसवाल: कुटीर और ग्राम उद्योग

गौतम टेटवाल: तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार 

लखन पटेल: पशुपालन एवं डेयरी

नारायण सिंह पवार : मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विभाग

नरेंद्र शिवाजी पटेल : लोक स्वास्थ एवं परिवार कल्याण

प्रतिमा बागरी : नगरीय विकास एवं आवास

दिलीप अहिरवार : वन पर्यावरण

राधा सिंह : पंचायत एवं ग्रामीण विकास।

भारत विमर्श भोपाल मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.