November 11, 2026

उप्र में आज नहीं बिकेगा मांस

1 min read
Spread the love

लखनऊ – उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने आज नो नॉज वेज डे घोषित किया है। इस संबंध में आदेश भी जारी हो चुका है। यूपी सरकार के इस आदेश के अनुसार कहा गया है कि 25 नवंबर को प्रदेश में सभी मांस बेचने वाली दुकानें बंद रहेंगी।
यूपी सरकार के आदेशानुसार, महावीर जयंती, बुद्ध जयंती , गांधी जयंती समेत शिवरात्रि पर्व तथा साधू टीएल वासवानी की जयंती पर यूपी में 25 नवंबर को ‘नो नॉज वेज डे’ घोषित किया गया है। आज प्रदेश में मांस की दुकानें और स्लॉटर हॉउस पर ताला लटका मिलेगा। आदेश में स्थानीय निकायों से नियमों को सख्ती से पालन करने के लिए कहा गया है।

गौरतलब है इन यूपी में हलाल सर्टिफिकेशन का मुद्दा भी गरमा रहा है। यूपी सरकार द्वारा हाल ही में हुई घोषणा के मुताबिक प्रदेश सरकार द्वारा निर्यात के लिए उत्पादों को छोड़कर, हलाल प्रमाणित खाद्य उत्पादों के उत्पादन, भंडारण और बिक्री पर रोक लगा दी गई है। अप्रामाणिक हलाल-प्रमाणित सामानों के खिलाफ राज्य सरकार की एफएसडीए की एक टीम ने 22 नवंबर को लखनऊ में एक विशाल मैकडॉनल्ड्स रेस्तरां पर छापा मारा। वहीं दूसरी ओर एफएसडीए अधिकारियों ने लखनऊ के सहारा मॉल में भी छापेमारी की, जहां आठ कंपनियां हलाल-प्रमाणित उत्पाद बेचती पाई गईं और उनके खिलाफ मामले दर्ज किए गए।

भारत विमर्श भोपाल मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.