November 11, 2026

महामंडलेश्वर कंप्यूटर बाबा ने गौ माता बचाओ यात्रा चित्रकूट से की शुरू

1 min read
Spread the love

चित्रकूट – गौ माता बचाओ यात्रा के प्रारंभ में आज भगवान राम की धर्म नगरी चित्रकूट के मां मंदाकिनी नदी राघव प्रयाग घाट के पास बिजावर मंदिर से गौ माता बचाओ यात्रा का शुभारंभ महामंडलेश्वर कंप्यूटर बाबा के द्वारा किया गया जिसमें हजारों की संख्या में साधु संत मौजूद रहे कंप्यूटर बाबा ने जानकारी देते हुए बताया है कि यह यात्रा गौ माता की दुर्दशा को देखते हुए शुरू की गई है, हम सबसे पहले गौ माता को रोटी देते हैं फिर हम खाते हैं लेकिन आज गौ माता दशा और दुर्दशा बहुत ही दैनीय है गौ माता सड़कों पर घूम रही है और सड़क दुर्घटना में मर रही है पूर्व में रही मध्य प्रदेश सरकार द्वारा बहुत सी गौशालाओं का निर्माण किया गया था लेकिन वह गौशालाएं बंद पड़ी हुई है इस यात्रा के माध्यम से हम सभी को गौ माता की रक्षा एवं मौजूदा सोई हुई सरकार को जगाने का काम कर रहे हैं साथ ही यह यात्रा चित्रकूट से चलकर मां शारदा देवी मैहर से होते हुए महाकाल मंदिर उज्जैन तक जाएगी और अगर यह यात्रा से सोई हुई सरकार नहीं जागी तो हम दूसरा चरण भी शुरू करेंगे।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.