November 10, 2026

विद्यार्थियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई

1 min read
Spread the love

चित्रकूट – महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय द्वारा संचालित दीनदयाल कौशल शिक्षा केंद्र मे बी वॉक और एम वॉक के विद्यार्थियों ने आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती हर्ष और उल्लास के साथ मनाई। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने गणेश वंदना, काव्य पाठ, अभिव्यक्ति, नाटक, समूह नृत्य, समूह गायन, समूह खेल प्रस्तुत किए। कुलपति प्रो भरत मिश्रा समारोह के मुख्य अतिथि रहे। अध्यक्षता डॉ आंजनेय पांडेय अधिष्ठाता प्रौद्योगिकी संकाय ने की। इस दौरान स्टार्टअप प्रारंभ करने के चयनित फैकल्टी के विद्यार्थी सत्यजीत को सम्मानित किया गया। काव्य प्रस्तुति युवराज धाकड़ और अभिव्यक्ति जान्हवी सिन्हा ने किया। अतिथि गण ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया।अतिथियो का स्वागत वंदन लक्ष्मण गर्ग ने किया। संचालन जान्हवी और वैष्णवी ने किया। कार्यक्रम राजस्थान  का संयोजन बाबूलाल सेन ने किया।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.