योगी सरकार का फैसला, 10 दिन बिना बैग के स्कूल जाएंगे बच्चे
1 min read
लखनऊ – उत्तर प्रदेश में बच्चों को पढ़ाई के प्रेशर से छुटकारा मिलने वाला है। यूपी सरकार ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने का पूरा मन बना लिया है। इसके लिए सरकार ने शिक्षा विभाग को नई नियमावली तैयार करने का आदेश भी दे दिया है।
योगी सरकार का फैसला, 10 दिन बिना बैग के स्कूल जाएंगे बच्चे, क्लास के टाइम का समय होगा कम
यूपी में बच्चों को पढ़ाई के प्रेशर से छुटकारा मिलने वाला है। यूपी सरकार ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने का पूरा मन बना लिया है। इसके लिए सरकार ने शिक्षा विभाग को नई नियमावली तैयार करने का आदेश भी दे दिया हैं।
यूपी में बच्चों को पढ़ाई के प्रेशर से छुटकारा मिलने वाला है। यूपी सरकार ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने का पूरा मन बना लिया है। इसके लिए सरकार ने शिक्षा विभाग को नई नियमावली तैयार करने का आदेश भी दे दिया है। इसके तहत यूपी के स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई के समय की सीमा तय की गई है। यानी अब सप्ताह में सिर्फ 29 घंटे ही बच्चे क्लास में बैठेंगे।
रिपोर्ट के अनुसार, छात्रों को अब हर रोज सिर्फ 5 से 5.30 घंटे की पढ़ाया जाएगा। वहीं एक महीन के दो शनिवार उनकी छुट्टी रहेगी औ दो शनिवार को सिर्फ ढाई घंटे ही क्लास में पढ़ाई होगी। वहीं आम विषयों के क्लास के समय को 45 मिनट से घटाकर 35 कर दिया जाएगा मगर मेन सब्जेक्ट के लिए क्लास का टाइम 50 मिनट रहेगा। इससे छात्रों के ऊपर से पढ़ाई का भार काम होगा और वे परीक्षा को लेकर दबाव भी महसूस नहीं करेंगे।
नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को पूरी तरह से लागू करने के लिए योगी सरकार ने शिक्षा विभाग को निर्देश दे दिए हैं। सरकार ने शिक्षा विभाग को नई शिक्षा नीति के नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क (एनसीएफ) के तहत ही नियमावली तैयार करने का आदेश दिया है। इस नियम के लागू होने के बाद अब सामान्य विषयों के क्लास का समय 35 मिनट हो जाएगा। वहीं साल में अलग-अलग दिन मिलाकर कुल 10 दिनों तक छात्र बिना बस्ते के स्कूल जाएंगे।
इन दिनों उन्हें मौखिक और प्रयोग से जरिए पढ़ाया जाएगा। इससे बच्चों को पढ़ाई के बोझ से काफी राहत महसूस होगी। नई शिक्षा नीति से बच्चों को खेलने का समय मिलेगा। उन्हें अपनी क्रिएटिविटी बाहर लाने का मौका मिलेगा। वे अपनी हॉबी पर काम कर पाएंगे। इससे उनका आध्यात्मिक और सामाजिक विकास होगा।
भारत विमर्श भोपाल मध्य प्रदेश