May 25, 2025

मुंबई में बंद हुई डबल डेकर बसें

1 min read
Spread the love

मुंबई – मायानगरी मुंबई की पहचान रही डबल-डेकर बसें बंद होने वालीं हैं. 15 सितंबर से मुंबई की सड़कों पर ये डबल-डेकर बसें नहीं चलेंगी. इनकी जगह इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी. ये भी डबल-डेकर ही होंगी,
बस एक दिन और… फिर मुंबई की सड़कों से डबल-डेकर बसें गायब हो जाएंगी. वही डबल-डेकर बसें, जो मुंबई की पहचान रही है. अंग्रेजों के समय से चल रही ये बसें अब नहीं चलेंगी.

मुंबई में 15 सितंबर से ये डीजल से चलने वालीं ये डबल-डेकर बसों को पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा. इन बसों को चलाने का काम बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) देखता है.

BEST के प्रवक्ता ने न्यूज एजेंसी को बताया कि अभी मुंबई में सिर्फ सात डबल-डेकर बसें हैं, जिनमें से तीन ओपन-डेक बस हैं. उन्होंने बताया कि 15 सितंबर से डबल-डेकर और 5 अक्टूबर से ओपन-डेक बसें सड़कों से हट जाएंगी,
पर इन्हें बंद क्यों किया जा रहा है? दरअसल, ये बसें डीजल पर चलती हैं. और डीजल वाली गाड़ियों की लाइफ 15 साल होती हैं. इन सात बसों के 15 साल पूरे हो रहे हैं, इसलिए अब इन्हें हटाया जा रहा है.

86 साल से दौड़ रही थीं बसें

मुंबई की पहचान बन चुकीं डबल-डेकर बसें 86 साल से सड़कों पर दौड़ रही थीं. साल 1937 में अंग्रेजों ने मुंबई में पहली डबल-डेकर बस चलाई थी. तभी से ये ट्रांसपोर्ट का एक अहम जरिया बन गई थी। डबल-डेकर बसों के अलावा ओपन-डेक डबल-डेकर बसें भी हैं. पहले इनसे भी यात्री सफर करते थे, लेकिन बाद में इसे टूरिस्ट बस बना दिया था. ओपन-डेक डबल-डेकर बसें 5 अक्टूबर से बंद हो जाएंगी,लाल रंग की डबल-डेकर बसें मुंबई की पहचान बन गई थीं।

भारत विमर्श भोपाल मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *