December 13, 2025

चित्रकूट में ताजिया निकालकर मनाया गया मुहर्रम

1 min read

चित्रकूट- आज देश भर में इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए मुस्लिम समुदाय के लोग मुहर्रम मना रहे हैं और जगह-जगह ताजिये का जुलूस निकाला गया। वहीं मध्य प्रदेश सतना जिले के चौबेपुर चित्रकूट में मुस्लिम समुदाय ने ताजिया निकाल कर इमाम हुसैन को याद किया। जहां लोगों की भीड़ बड़े पैमाने पर ताजिया देखने को उमड़ी। वहीं प्रशासन की मौजूदगी में शांतिपूर्ण ढंग से जुलूस निकाला।

मुहर्रम के दिन मुस्लिम समुदाय के लोग गमजदा होकर शोक मनाते हैं। इस दिन मुसलमान लोग हुसैन की शहादत को याद करते हैं और उनके प्रति अपना शोक व्‍यक्त करते हैं। इस दिन देश भर में ताजिये का जुलूस निकाला जाता है। ताजिये का जुलूस इमामबारगाह से निकलता है और कर्बला में जाकर खत्म होता है। कहा जाता है ताजिये की शुरुआत मुस्लिम शासक तैमूर के दौर में हुई थी।इमाम हुसैन की कब्र के प्रतीक के रूप में बनाई जाने वाली बड़ी-बड़ी कलाकृतियों को ताजिया कहा जाता है। इसको बनाने में सोने, चांदी, लकड़ी, बांस, स्टील, कपड़े और कागज का प्रयोग किया जाता है। मुहर्रम को हुसैन की शहादत की याद में गम और शोक के प्रतीक के तौर पर जुलूस के रूप में ताजिया निकाला जाता है।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट म.प्र.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *