February 15, 2026

चन्द्रप्रकाश द्विवेदी जिलाध्यक्ष एवं सर्वजीत सिंह जिला महामंत्री निर्वाचित

1 min read
Spread the love

चित्रकूट उप्र – आज रैनबसेरा सीतापुर चित्रकूट के मीटिंग हाल में सैकड़ों शिक्षकों की उपस्थिति में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद चित्रकूट की जिला ईकाई के प्राथमिक संवर्ग के सभी पदाधिकारियों ‘ का निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती, भगवान परशुराम एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुई। निर्वाचन पर्यवेक्षक श्रीप्रताप कटियार प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदीप तिवारी प्रदेश संयुक्त मंत्री तथा निर्वाचन अधिकारी शिव प्रकाश सिंह मण्डल अध्यक्ष की उपस्थिति में सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। सेवानिवृत्त एवं आदर्श शिक्षक रामशंकर कंचनी ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलवाई। पं० सुनील नवोदित ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया !
सोमनाथ यादव जिला सरंक्षक चन्द्र प्रकाश द्विवेदी सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष, सर्वजीत सिंह जिला महामंत्री, सीताराम सिंह कार्यकारी अध्यक्ष एवं रामभद्र त्रिपाठी वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वाचित हुये। द्रोपदी अग्रवाल महिला उपाध्यक्ष, अरविन्द्र शिवहरे एवं प्रमोद चौरसिया उपाध्यक्ष निर्वाचित हुये। सत्योम शुक्ल को कोषाध्यक्ष तथा पं0 अनिल अनिवार्य को जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया। मण्डल प्रभारी एवं कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मातादीन द्विवेदी द्वारा विनोद अवस्थी को जिला संगठन मंत्री मनोनीत किया गया। सम्पूर्ण निर्वाचन को व्यवस्थित सम्पन कराने में मण्डलीय मीडिया प्रभारी लवकुश मिश्र जी का योगदान उल्लेखनीय रहा।
उक्त निर्वाचन कार्यक्रम में गुरु प्रसाद मिश्र, आजाद सिंह, लवकुश द्विवेदी, ललक पाण्डेय, भवदत्त मिश्र, हेमराज गर्ग, ब्रहमादीन मिश्र, विनोद सिंह हाड़ा, कामता प्रसाद, दयाशंकर मिश्र, सुरेन्द्र त्रिपाठी, महीपत सिंह, कामद श्रीवास्तव, रविकरण सिंह, रविशंकर गुप्ता, दिनेश दीक्षित, युगुल किशोर तिवारी, नीलेश शुक्ल, प्रभात शर्मा, विनय सिंह, अनुज त्रिपाठी, राजेन्द्र कुमार, सुमित कुमार आदि सम्मानित डेलीगेट्स एवं सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।

राघवेंद्र सचान सिटी रिपोर्टर भारत विमर्श चित्रकूट उ०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *