November 13, 2026

पीएम ने 5 वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

1 min read
Spread the love

भोपाल – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के एक दिवसीय दौरे पर हैं। पीएम मोदी रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से एक साथ पांच वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे और देशवासियों को सौगात देंगे।

प्रधानमंत्री भोपाल (रानी कमलापति)- इंदौर, वंदे भारत एक्सप्रेस, भोपाल (रानी कमलापति)-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस, धारवाड़-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस, गोवा (मडगांव)-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसमें रांची-पटना, धारवाड़ बेंगलुरु और गोवा (मडगांव)-मुंबई शामिल हैं। गोवा, बिहार और झारखंड को पहली बार वंदे भारत ट्रेन कनेक्टिविटी मिलेगी। यह रेलगाड़ियां यात्रियों को विश्व स्तरीय अनुभव प्रदान करेंगी और पर्यटन को बढ़ावा देंगी।

भारत विमर्श भोपाल मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.