May 15, 2024

लाडली बहना योजना महिलाओं के स्वाभिमान की रक्षा करेगी

1 min read
Spread the love

सतना – लाडली बहना योजना महिलाओं के लिए स्वाभिमान की रक्षा करेगी और उनके सशिक्तकरण की मिसाल बनेगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं को आर्थिक तौर दपर सशक्त करने के लिए जो ऐतिहासिक संवेदनशील निर्णय लिया है उसके लिए मै पूरे प्रदेश की बहनों की ओर से हमारे भैया मुख्यमंत्री का दिल से बहुत-बहुत धन्यवाद करती हूं। यह बातें भाजपा महिला मोर्चा
की प्रदेश उपाध्यक्ष नंदिता पाठक ने भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कहीं। मीडिया को संबोधित करते हुए नंदिता पाठक ने अपने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि 10 जून से प्रदेश भर में पंजीकृत 1 करोड़ 25 लाख से अधिक बहनों में से पात्र बहनों को उनके एकाउंट में हर महीने एक हजार रूपये मिलने लगेंगे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि मप्र में कांग्रेस ने 2018 चुनाव से पहले कहा था कि प्रति सिलेंडर सौ रूपये कम किया जाएगा। इसमें भी कांग्रेस ने महिलाओं को ठगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश में महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराध को रोकने का दावा किया था। इसके विपरीत महिलाओं के साथ अपराध बढ़ रहा है। कॉलेज में बच्चियों को मुफत शिक्षा देने का वादा किया था जो पूरा नहीं हुआ। इसी क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने भी कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि महिला समूह पर जो 1200 करोड़ का ऋण चुकाने का वादा किया था जिसमें 12 करोड़ ही चुकाया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस बार फिर से बहनों का आधार कार्ड लेकर कांग्रेस आपके बैंक खाते और सिम कार्ड लेकर आपको साइबर फ्राड की ओर धकेल रही है।

अहेश लारिया ब्यूरोचीफ भारत विमर्श सतना म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.