May 18, 2024

आप” को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

1 min read
Spread the love

सतना – चुनाव आयोग से आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने के बाद आज बुधवार को आम आदमी पार्टी ने पदयात्रा निकाल कर जश्न मनाया।

आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष डा.अमित सिंह के अगुआई में समूचे शहर भर में जश्न-ए- पदयात्रा निकाली गई । सभी क्रांतिकारी साथियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पदयात्रा अंबेडकर चौक से प्रारम्भ की,जो कृष्ण नगर,अस्पताल चौक,हनुमान चौक,बिहारी चौक,जयस्तंभ चौक से स्टेशन रोड होते हुये शहर का हृदय स्थल पन्नीलाल चौक पहुंची। जहाँ सभी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को लड़डू खिलाकर मुंह मीठा कर पदयात्रा समाप्त की।

इस दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष डा.अमित सिंह ने कहा कि पूरे जोश,जज्बा और जुनून से आम आदमी पार्टी को मात्र 10 सालों में राष्ट्रीय पार्टी के स्तर पर पहुंचाने वाले समस्त क्रांतिकारी साथियों को सलाम करता हूं और बहुत-बहुत बधाई देता हूं । श्री सिंह ने कहा कि देश के करोडों लोगों द्वारा पार्टी में भरोसा जताने के लिए उनका तहेदिल से आभार व्यक्त करता हूं,। शुक्रिया अदा करता हूं । और जिले की जनता -जनार्दन से अपेक्षा रखता हूं कि मध्यप्रदेश में आगामी 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव मे आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान करेगी ।

इस मौके पर लोकसभा प्रभारी प्रशांत पाण्डेय,लोकसभा सचिव पुष्पेन्द्र सिंह,जिला सचिव गौरव त्रिपाठी,लोकसभा के संयुक्त सचिव राजबहोरन द्विवेदी, यूथ विंग के प्रदेश संयुक्त सचिव निशान्त श्रीवास्तव,पूर्व जिला संरक्षक विजय गुप्ता,यूथ विंग के पूर्व जिलाध्यक्ष राहुल सिंह परिहार,सुरेश सिंह बघेल,बीरेंद्र सहाय सक्सेना,इंजी.नरेन्द्र कनोजिया,आर.सी. विश्वकर्मा,अर्जुन दाहिया,महेंद्र सनाढ्य,सोनू पाल,मनीष सिंह,सुखेन्द्र सिंह,राजाराम यादव,राजीव लोचन सोनी, रामजस पटेल,सीता सिंह, सत्यभामा सोनी,आरती वर्मा,मधु पांडेय,वरिष्ठ नेता अवध बिहारी मिश्रा,राम आशीष कुशवाहा,प्रकाश सिंह चौधरी,डॉ संतोष शर्मा,जे पी करोसिया,विनय प्रजापति,शांतनु सिंह बघेल,अरुण सिंह कृष्णगढ़,रामकलेश साकेत,गया प्रसाद साहू,हेतराम रघुनंदन,सुनील सिंह परिहार,पंकज उपाध्याय,संजय कुशवाहा,राजेश कुमार गौतम,विजय शंकर द्विवेदी,रोहित पाण्डे बरहा,मेदनी प्रताप सिंह,मुकेश वर्मा,सुशील विश्वकर्मा,लक्मन मल्लाह,हर्ष बागरी,अजय मटेहना,राम जी पटेल,राकेश बंसल,प्रभूनाथ तिवारी,आनंद कुशवाहा,अरुण सोनी,रोहणी प्रसाद विश्वकर्मा,रंजीत राठौर,सुनील पांडे,कार्तिक सिंह,प्रभाकर मिश्रा,सचिन बागरी,धर्मेंद्र साहू,राकेश साकेत,अजय सिंह,दुर्गेश मल्लाह,राजा भईया गौतम,सौरभ गोश्वामी,घनश्याम दास कुशवाहा,रोहणी,तुलसी प्रसाद द्विवेदी, रामावतार रजक,राम आशीष शुक्ला,राम करण सिंह,विपिन साकेत,रवि सेन,राकेश साकेत,सोनू प्रजापति, धर्मेंद्र साहू,सुंदरलाल, रामावतार रजक,सुखई केवट,सहित सैकड़ों आम आदमी पार्टी के क्रांतिकारी कार्यकर्ता शामिल रहे।

अहेश लारिया ब्यूरोचीफ भारत विमर्श सतना म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.