May 5, 2024

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस आयोजित ग्रामोदय

1 min read
Spread the love

चित्रकूट – महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में दिनांक 27 व 28 फरवरी 2023 को विज्ञान भारती, महाकौशल विज्ञान परिषद जबलपुर के संयुक्त तत्वावधान और मध्यप्रदेश विज्ञान एवं तकनीकी परिषद भोपाल व नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज भारत चेप्टर भोपाल के सहयोग से विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया। विज्ञान दिवस का आयोजन भारतीय वैज्ञानिक सर सी वी रमन के द्वारा रमन प्रभाव की गई खोज के दिन अर्थात प्रत्येक वर्ष की 28 फरवरी को विज्ञान दिवस मनाया जाता है सर्वप्रथम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार द्वारा यह प्रस्ताव भारत सरकार को रखा गया कि दिनांक 28 फरवरी को विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाए। भारत सरकार के अनुमोदन के उपरांत सन 1987 से लगातार प्रत्येक वर्ष की 28 फरवरी को पूरे देश में विज्ञान दिवस मनाया जाता है। सर सी वी रमन ही एक ऐसे वैज्ञानिक थे, जिन को पद्मश्री, पद्मभूषण, पद्म विभूषण पुरस्कार प्रदान किया गया। विज्ञान दिवस समारोह विज्ञान एवं पर्यावरण संकाय के प्राध्यापक डॉ सीताशरण गौतम की अगुवाई में संपन्न हुआ।इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताएं जैसे वाद-विवाद, निबंध लेखन, क्विज, रंगोली, वैज्ञानिक मॉडल प्रस्तुतीकरण इत्यादि रखी गई। क्विज प्रतियोगिता का संयोजन प्रोफेसर सूर्यकांत चतुर्वेदी द्वारा, वाद विवाद प्रतियोगिता का संयोजन प्रोफेसर जीएस गुप्ता द्वारा, रंगोली प्रतियोगिता का संयोजन डॉ वंदना पाठक द्वारा एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का संयोजन डॉ साधना चौरसिया द्वारा किया गया। इन प्रतियोगिताओं में विश्वविद्यालय के स्नातक एवं परास्नातक विषयों के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। क्विज प्रतियोगिता में 350 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया प्रत्येक प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।विज्ञान दिवस का मुख्य कार्यक्रम दिनांक 28 फरवरी को विश्वविद्यालय की सीएमसीएलडीपी सभागार में संपन्न हुआ, इसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफ़ेसर कृष्ण बिहारी पांडे पूर्व अध्यक्ष लोक सेवा आयोग उत्तरप्रदेश, तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में ट्रिपल आई टी जबलपुर के डॉ मुकेश राय एवं मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के डॉक्टर निपुण सिलावट ने भागीदारी की। कार्यक्रम की अध्यक्षता विज्ञान एवं पर्यावरण संकाय के अधिष्ठाता प्रोफेसर आई पी त्रिपाठी ने की। कार्यक्रम में कुलसचिव डॉक्टर आरसी त्रिपाठी, महा कौशल विज्ञान परिषद के संगठन सचिव अंकित राय मौजूद रहे।
इस अवसर पर प्रोफेसर केवी पांडे ने सर सी वी रमन द्वारा किए गए विभिन्न वैज्ञानिक प्रयोगों एवं की गई खोज का चित्रण कविता के माध्यम से बहुत ही सुरुचि पूर्ण तरीके से किया गया। डॉक्टर सिलावट ने मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद भोपाल द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाएं एवं परिषद द्वारा विज्ञान के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तृत प्रकाश डाला। डॉ मुकेश राय ने हमारे दैनिक जीवन में सुबह से शाम तक चलने वाली विभिन्न क्रियाओं को भौतिक विज्ञान से जोड़कर उनका प्रस्तुतीकरण व प्रदर्शन छोटे-छोटे किंतु आकर्षक मॉडल के द्वारा किया उनका प्रस्तुतीकरण बहुत ही आकर्षक एवं संजीदा था, इसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर के हिस्सा लिया। प्रोफेसर इंद्र प्रसाद त्रिपाठी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम का संचालन अर्पिता मिश्रा ने किया।आभार प्रदर्शन डॉ रवि चौरे ने किया।इस दौरान ए के एस यूनिवर्सिटी के अभिषेक सिंह, अधिष्ठाता प्रबंधन प्रो अमरजीत सिंह, विज्ञान संकाय व अन्य संकायों के शिक्षक व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.