April 29, 2024

राम नवमी पर ग्यारह लाख दीप प्रज्ज्वलित करने का रखा गया लक्ष्य

1 min read
Spread the love

चित्रकूट – आगामी 30 मार्च राम नवमी पर्व पर चित्रकूट नगर गौरव दिवस का आयोजन किया जाएगा।नगर गौरव दिवस के भव्य आयोजन हेतु मंगलवार को एसडीएम मझगंवा पी एस त्रिपाठी की अध्यक्षता में चित्रकूट के समाजसेवियों,जनप्रतिनिधियों,आम नागरिकों की बैठक नवीन नगर परिषद कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित की गई।जिसमे नगर गौरव दिवस के भव्य आयोजन की रुप रेखा तैयार की गई।बैठक के संबंध में एसडीएम पी एस त्रिपाठी द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि बीते वर्ष रामनवमी पर्व पर चित्रकूट नगर गौरव दिवस का आयोजन धूमधाम से किया गया था।जिसमे पांच लाख दीप प्रज्ज्वलित करने का लक्ष्य निर्धारित करने के बाद लगभग साढ़े सात लाख दीपों को प्रज्वलित करके चित्रकूट को रौशन किया गया था। इसबार नगर गौरव दिवस पर ग्यारह लाख दीपों को प्रज्वलित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।इसके लिए यूपी चित्रकूट के जिलाधिकारी अभिषेक आनंद से भी विचार विमर्श किया गया था।जिसपर जिलाधिकारी अभिषेक आनंद द्वारा यूपी चित्रकूट सीमा क्षेत्र में भी दीपों को प्रज्वलित करवाए जाने का आश्वासन दिया गया है।इस तरह इस बार आगामी 30 मार्च राम नवमी पर्व पर ग्याहर लाख दीपों को प्रज्वलित करते हुए धूमधाम से नगर गौरव दिवस समारोह मनाया जाएगा।बैठक में दीन दयाल शोध संस्थान के राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ अभय महाजन,तहसीलदार नितिन झोंड़,एसडीओपी चित्रकूट आशीष जैन,नायब तहसीलदार सुमित गुर्जर सहित समाजसेवी, जनप्रतिनिधि,आम नागरिकों सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.