November 13, 2026

कृषि मंत्री कमल पटेल को दिया ज्ञापन कृषि छात्र ग्रामोदय

1 min read
Spread the love

चित्रकूट – महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय चित्रकूट में कृषि तकनीकी प्राकृतिक खेती और वैश्विक खाद्य विपणन नीति विषयों को लेकर दो दिवसीय आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के समापन सत्र में मुख्य अतिथि रहें किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल को कृषि छात्र चंचलेश यदुवंशी के नेतृत्व में कृषि छात्रों द्वारा कृषि एवं उद्यानिकी विभाग में रिक्त पदों पर शीघ्र नई भर्ती प्रक्रिया के संबंध में एवं ग्रामोदय विश्वविद्यालय चित्रकुट में संचालित कृषि पाठ्यक्रम में प्रवेश के संबंध में ज्ञापन दिया गया । कृषि मंत्री कमल पटेल ने आश्वासन दिया कि शीघ्र भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ कर 15 अगस्त तक कृषि विभाग में रिक्त पदों को भरा जायेंगा । एवं कृषि पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु चित्रकुट कृषि महाविद्यालय में ऑफलाईन कृषि काउंसलिंग प्रक्रिया को जल्द से जल्द जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय एवं राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के साथ ही तीनों विश्वविद्यालय की संयुक्त काउंसिलिंग प्रक्रिया ऑनलाईन करवाने का भी आश्वासन दिया गया।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.