February 16, 2026

अचानक सीएम शिवराज ने सभी मंत्रियों को बुलाया भोपाल

1 min read
Spread the love

भोपाल – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अचानक सभी मंत्रियों को भोपाल बुलाया है. छुट्टी के दिन रविवार को भोपाल में बड़ी बैठक बुलाई है. इस बैठक में सभी मंत्रियों के रहने के निर्देश दिए हैं. राजधानी में सभी मंत्री 12 घंटे बिताएंगे. विकास यात्रा के बीच मंत्रियों को भोपाल बुलाया गया है. 19 फरवरी को सुबह 9 से रात 9 बजे तक सभी मंत्री भोपाल रहेंगे।जानकारी के मुताबिक 19 फरवरी को रविवार की छुट्टी के दिन शिवराज कैबिनेट की बैठक होगी. जिसमें सभी मंत्री शामिल होंगे. सभी मंत्रियों के साथ सीएम पौधारोपण भी करेंगे,सीएम के पौधारोपण अभियान के 2 साल पूरे हो रहे हैं।

विकास यात्रा का लिया जाएगा फीडबैक

इस दौरान विकास यात्रा की समीक्षा होगी और यात्रा का फीड बैक लिया जाएगा. सीएम आगे का मार्गदर्शन भी देंगे. मंत्रियों के साथ रात्रिभोज भी करेंगे. मंत्रियों के साथ विकास यात्रा की बैठक में बीजेपी के बड़े नेता भी शामिल हो सकते हैं।

भारत विमर्श भोपाल मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *