September 23, 2024

मप्र सरकार गाय भैंस खरीदने पर देगी 90% राशि

1 min read
Spread the love

भोपाल – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि बैगा, भारिया और सहरिया परिवारों को पशुपालन गतिविधियों से जोडऩे के लिए राज्य सरकार योजना शुरू कर रही है। योजना में परिवारों को दो पशु, भैंस या गाय उपलब्ध कराई जाएगी, जिसकी 90 प्रतिशत राशि राज्य सरकार वहन करेगी।

ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक मदद के लिए नई पहल

मध्य प्रदेश के ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक मदद करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक नई पहल की शुरूआत की है, जिसके तहत राज्य के गाय-भैंस से संबंधित पशुपालन कार्यों के लिए लगभग 90 प्रतिशत तक का अनुदान दे रही है।

पशुपालन के लिए मिलेंगे 90 प्रतिशत

राज्य के पशुपालक भाइयों को दो दुधारू पशु गाय या भैंस खरीदने के लिए 90 प्रतिशत तक का पैसा खर्च मध्य प्रदेश सरकार करेगी। बाकि बची 10 प्रतिशत की राशि को खुद लाभार्थियों को खर्च करनी होगी। सरकार ने अपनी इस योजना के लिए एक ट्वीट भी जारी किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि – हमारे बैगा, भारिया और सहरिया परिवारों के लिए हम एक योजना और प्रारंभ कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में प्रमुख सचिव जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति कल्याण पल्लवी जैन गोविल और विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। मंत्री मीना सिंह उमरिया से वर्चुअली शामिल हुईं।

भारत विमर्श भोपाल मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.