भोजपुरी फिल्म गॉडफादर का फर्स्ट लुक हुआ लीक
1 min read
भोपाल: भोजपुरी अभिनेता खेसारीलाल यादव और यामिनी सिंह स्टारर, रत्नाकर कुमार प्रस्तुत और पराग पाटिल निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘गॉडफादर’ का निर्माण टेक्नीशियन फ़िल्म फैक्ट्री ने किया है। फिल्म का फर्स्ट लुक आउट खेसारीलाल यादव के फैंस के साथ – साथ क्रिटिक्स को भी पसंद आ रहे हैं। उनका लुक आउट होते ही तेजी से वायरल भी होने लगा है। फिल्म में खेसारीलाल यादव एक अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं और इस फिल्म की कहानी प्राण ने लिखी है।
फिल्म का टीजर और ट्रेलर और भी धमाल मचाने वाला होगा। हम वो भो जल्द ही लेकर आएंगे। ‘गॉडफादर’ हमारा एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है।
भारत विमर्श भोपाल म.प्र.