November 12, 2026

इसरो ने लांच किया सबसे छोटा राॅकेट

1 min read
Spread the love

दिल्ली:भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने अपने सबसे छोटे रॉकेट SSLV-D2 को श्रीहरिकोटा सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च कर दिया है। ये लॉन्च शुक्रवार सुबह (9 फरवरी) 9.18 बजे हुआ। इसरो चीफ एस सोमनाथ ने लॉन्च के बाद सैटेलाइट को बनाने के साथ-साथ उन्हें सही कक्षा में स्थापित करने के लिए सभी 3 सैटेलाइट दलों को बधाई दी।

EOS-07 एक 156.3 किलोग्राम की सैटेलाइट है जिसे इसरो ने ही डिजाइन और विकसित किया है। नए प्रयोगों में एमएम-वेव ह्यूमिडिटी साउंडर और स्पेक्ट्रम मॉनिटरिंग पेलोड शामिल हैं। जबकि, जनुस-1, 10.2 किलोग्राम की अमेरिकन सैटेलाइट है। वहीं, आजादीSAT-2 8.7 किलो की सैटेलाइट है, जिसे स्पेस किड्स इंडिया के 750 छात्रों ने भारत सरकार की मदद से तैयार किया है।

भारत विमर्श भोपाल म.प्र.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.