February 16, 2026

नही रुक रही पशु तस्करी, फिर पकड़ा गया पशुओं से भरा ट्रक

1 min read
Spread the love

सतना – जिले में इन दिनों पशु तस्करी का अवैध कारोबार  जोरो पर है, लगातार समाचार पत्रों के माध्यम से पुलिस को जानकारी प्राप्त होने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है, जिसके चलते पशु तस्करों के हौसले बुलंद है और वो बेखौफ होकर इस व्यापार को पूरा जिले भर में एवं जिले के बाहर चला रहे है।
इसी क्रम में कुछ समाज सेवियों को बीती देर रात सूचना  प्राप्त हुई के 1डीसीएम ट्रक क्रमांक. यूपी 71एटी 0644 उचेहरा, नागोद , सिंहपुर होते हुए यू.पी. के रास्ते अवैध पशु की तस्करी करने जा रहा है, जिसकी सूचना प्राप्त होते ही कुछ समाजसेवियों ने वहा के ग्रामीणों , लोकल और नागोद पुलिस एवं पुलिस कंट्रोल रूम में सोचना दी और इस ट्रक का पीछा किया, पुलिस को पहले ही सूचना देने का फायदा ये हुआ की ,नागोद पुलिस  ने ट्रक को  नागोद चौराहे में ही  पकड़लिया, जिसके बाद पुलिस एवं कुछ समाजसेवियों ने ट्रक को थाने में खड़ा करवाया ।

हैरानी की बात ये रही की गाड़ी थाने में खड़े होने के कुछ समय के बाद ही कुछ अज्ञात युवकों ने एक्सयूवी गाड़ी  से वहा पहुंच कर थाने के बाहर ही खड़े 1 समाज सेवी को गालियां देते हुए कहा की मैं तुझे देखलूंगा और फिर वहा से भाग निकले, अब देखना ये होगा की पुलिस इस मामले में  क्या कार्यवाही करती है ।

अहेश लारिया ब्यूरोचीफ भारत विमर्श सतना म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *