December 13, 2025

क्या भोपाल का नाम बदल कर भोजपाल रखा जाएगा ?

1 min read

भोपाल- मध्यप्रदेश में शहरों के नाम बदलने की फेहरिस्त के बीच बड़ी खबर सामने आई है, अब राजधानी भोपाल का नाम भी बदल सकता है,इसे भोजपाल के नाम पर रखा जा सकता है। यह सवाल जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य महाराज ने उठाया है. उन्होंने कहा कि अब अगली बार भोपाल तभी आऊंगा, जब भोपाल का नाम भोजपाल रखा जाएगा, इसलिए अब भोपाल शहर का नाम बदलने की अटकले तेज हो गई हैं।
दरअसल श्रीराम भद्राचार्य महाराज नौ दिन की कथा करने भोपाल पहुंचे है. आज से लेकर अलगे 9 दिन तक भोपाल के भेल दशहरा मैदान में राम कथा का आयोजन किया जाएगा, पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्रीराम भद्राचार्य महाराज की राम कथा सुनने पहुंचे, इस दौरान श्रीराम भद्राचार्य महाराज ने भोपाल के नाम बदलने की सरकार से मांग की, उन्होंने कहा कि भोपाल पहले भोजपाल था. कुछ लोगों ने ‘ज’ हटाकर भोपाल कर दिया,मैं अगली बार तभी भोपाल आऊंगा जब भोपाल का नाम भोजपाल किया जाएगा, क्योंकि फैजाबाद और होशंगाबाद का नाम बदल सकता है, तो भोपाल क्यों नहीं ?
राजधानी के भेल दशहरा मैदान पर श्रीराम कथा की शुरुआत कलश यात्रा से हुई, सोमवार को बरखेड़ा स्थित श्रीकृष्ण मंदिर से कलश यात्रा निकली. इसमें 500 महिलाएं सिर पर कलश लेकर चली, साथ ही ढोल, डीजे की थाप पर नाचते-गाते श्रद्धालु चल समारोह में शामिल हुए। कलश यात्रा में बाइक रैली में युवाओं की टोली धर्म और अध्यात्म का प्रतीक भगवा ध्वज लेकर साथ चले। जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज 31 जनवरी तक लोगों को श्रीराम कथा सुनाएंगे, इससे पहले जगदगुरू ने गुफा मंदिर भी गए और वहां पर सभी से मुलाकात करने के बाद अवधपुरी आए और कुछ समय आराम किया।

भारत विमर्श भोपाल मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *