राम मंदिर ट्रस्ट के सचिव चंपत राय ने की राहुल गांधी की तारीफ
1 min read
नई दिल्ली – श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने राहुल गांधी की तारीफ की है. इससे पहले मंदिर के मुख्य पुजारी पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने पत्र लिखकर शुभकामनाएं दी थीं।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के लिए राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने अपनी शुभकामनाएं दी थी। अब श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने भी राहुल गांधी की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि एक नौजवान इस मौसम में 3,000 किमी पैदल चल रहा है तो हम इसकी प्रशंसा ही करेंगे। सोशल मीडिया पर लोग चंपत राय के बयान पर तरह तरह की टिप्पणी कर रहे हैं।
राहुल गांधी पर क्या बोले चंपत राय?
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि एक नौजवान पैदल चल रहा है तो इसमें गलत क्या है? ये तो प्रशंसनीय है। आलोचना किसने की है? मैं आरएसएस (RSS) का कार्यकर्ता हूं, संघ में किसी ने आलोचना की है क्या? पीएम ने पद यात्रा की आलोचना की है क्या? एक नौजवान देश का भ्रमण कर रहा है, देश को समझ रहा है ये तो अच्छी बात है। चंपत राय ने कहा कि 50 साल का नौजवान पैदल चल रहा है तो इसकी तारीफ ही होगी ना? सभी को देश का भ्रमण करके देश को समझना चाहिए।
भारत विमर्श भोपाल मध्यप्रदेश