April 30, 2024

नगर परिषद चित्रकूट में अराजकता का माहौल

1 min read
Spread the love

चित्रकूट – नगर परिषद चित्रकूट में वर्तमान समय में व्यापक अराजकता का माहौल व्याप्त है।जहां अंदर खाने मिल रही जानकारियों के अनुसार वर्तमान अध्यक्ष महोदया से उनकी पार्टी के पार्षद ही खुश नहीं हैं।तो वही अध्यक्ष साधना पटेल द्वारा खुलकर जातिवाद का खेल खेला जा रहा है।अध्यक्ष बनने के तुरंत बाद ही जहां अध्यक्ष द्वारा अपने सजातीय मस्टर कर्मचारी को अपना ड्राइवर बनवाया गया,जो नगर परिषद में गौ सेवा टीम का कर्मचारी था।और उसके बाद अभी बीते कुछ दिनों पूर्व ही ड्राइवर को कुशल श्रमिक का वेतनमान बिना सीएमओ की जानकारी के दिलवा दिया गया।जबकि वर्तमान समय में नगर परिषद चित्रकूट में लगभग दो सौ से ढाई सौ के बीच मस्टर कर्मचारी काम कर रहे हैं।अराजकता का माहौल इससे भी समझा जा सकता कि जहां प्रदेश सरकार द्वारा मस्टर कर्मचारियों की भर्ती पर सख्ती से रोक लगाई गई है।तो वही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नगर परिषद चित्रकूट में अभी भी लगातार सभी नियम कानूनों को ताक पर रखते हुए मस्टर कर्मचारियों की भर्ती की जा रही है। यह तो नगर परिषद में चल रही स्थाई अराजकता है।बुधवार 28 दिसंबर की शाम को अध्यक्ष के सरकारी वाहन क्रमांक एमपी 19 एच 1821 जिसमे अध्यक्ष द्वारा अपने सजातीय को अपना ड्राइवर नियुक्त करवाया गया है, उस वाहन को कुछ अराजक तत्व लिए घूमते नजर आए।उक्त वाहन बुधवार शाम को घंटो पुरानी लंका तिराहे के पास स्थित त्रिपाठी लॉज के सामने खड़ा रहा।वाहन को चला रहे व्यक्ति से जानकारी लेने की कोशिश की गई,तब उक्त व्यक्ति वाहन लेकर भाग निकला।वाहन में एक दूसरा भी व्यक्ति सवार था।अब ऐसे में यह प्रश्न उठता है कि आखिरकार सरकारी वाहन को लेकर घूमने वाले ये अराजक तत्व कौन हैं।ड्राइवर से इन्हे वाहन कैसे मिला।वाहन लेकर यह लोग कहां और क्या करने गए थे।क्या इस अराजकता के लिए ड्राइवर जिम्मेवार नहीं है कि जिस वाहन को चलाने सहित सुरक्षा की जिम्मेवारी उसकी है।उसके द्वारा वाहन कैसे किसी दूसरे के हाथों में पहुंचा।जबकि उस समय वो खुद वाहन मे भी मौजूद नही था।जब इस संबंध में सीएमओ विशाल सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा है कि अभी अध्यक्ष बाहर है उनके आने पर इस संबध में बात किया जाएगा और ड्राइवर पर नोटिस जारी कर कार्यवाही भी की जाएगी।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.