अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि पर जाएंगे राहुल गांधी
1 min read
नई दिल्ली – राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली पहुंच चुकी है। राहुल अब तीन हजार किलोमीटर की यात्रा पूरी कर चुके हैं और शनिवार को उन्होंने बदरपुर बार्डर से राजधानी दिल्ली में प्रवेश किया। अब खबर आई है कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी राजधानी दिल्ली में अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि स्थल भी जाएंगे। इसके अलावा राहुल के राजघाट, शक्ति स्थल, वीर भूमि, शांति वन और विजय घाट जाने की भी योजना है।
अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि पर जाएंगे राहुल
भारत जोड़ो यात्रा अब दिल्ली में है
दिल्ली में राहुल सभी सात संसदीय क्षेत्रों से होकर गुजरेंगे
नई दिल्ली: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली पहुंच चुकी है। राहुल अब तीन हजार किलोमीटर की यात्रा पूरी कर चुके हैं और शनिवार को उन्होंने बदरपुर बार्डर से राजधानी दिल्ली में प्रवेश किया। अब खबर आई है कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी राजधानी दिल्ली में अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि स्थल भी जाएंगे। इसके अलावा राहुल के राजघाट, शक्ति स्थल, वीर भूमि, शांति वन और विजय घाट जाने की भी योजना है।
बता दें कि जब 16 अगस्त 2018 को देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की मृत्यु हुई थी तब भी राहुल ने शोक जताया था और कहा था कि देश ने अपना महान सपूत खो दिया है। राजधानी दिल्ली में राहुल सभी सात संसदीय क्षेत्रों से होकर गुजरेंगे। राहुल भले ही भारतीय जनता पार्टी के सबसे बड़े नेताओं में से एक रहे अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि स्थल जा रहे हों लेकिन राहुल के प्रति भाजपा के नेताओं की तीखी प्रतिक्रिया में कोई कमी नहीं आई है। राहुल की यात्रा पर भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हमला बोलते हुए कहा कि जो देश का नामोनिशान मिटाने की सोचते हो वो भारत जोड़ने की बात कैसे कर सकते हैं। जिनकी यात्रा में नफरत का बीज बोने वाले हों वो मोहब्बत की दुकान खोलने की बात ही कैसे कर सकते हैं। राहुल गांधी के लिए देश हित नहीं परिवार हित पहले है।
अनुराग ठाकुर का ये बयान राहुल के उस बयान के जवाब में आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि वह नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने आये हैं। राहुल ने ये भी कहा था कि चुने हुए लोग नफरत फैला रहे हैं। गरीब , किसान सब हाथ पकड़कर चल रहे हैं। हमने भारत जोड़ो यात्रा में किसी का धर्म या मजहब नहीं पूछा।
राहुल के जवाब में अनुराग ठाकुर ने ये भी कहा कि क्या प्यार खरीदा ये बेचा जा सकता है? बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा लगभग 3,000 किलोमीटर की दूरी तय कर चुकी है और 2023 में जनवरी के अंत में जम्मू और कश्मीर में समाप्त होने से पहले कुल 3,570 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए 12 राज्यों से होकर गुजरेगी।
भारत विमर्श भोपाल मध्यप्रदेश