सिक्किम में हुए सड़क हादसे में 16 जवान शहीद
1 min read
सिक्किम – सिक्किम में शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में ललितपुर का एक जवान भी शहीद हो गया है। यूनिट से घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों की चीख-पुकार मच गई। डीएम आलोक सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है लेकिन अधिकृत सूचना नहीं मिली है।
थाना क्षेत्र सौजना कस्बा के मोहल्ला ठकरास निवासी हुकुम सिंह का बेटा चरन सिंह (35) वर्ष 2004 में भारतीय सेना में भर्ती हुआ था। वर्तमान में वह 26 नायक यूनिट में सिक्किम में तैनात था। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सिक्किम में सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में सेना के 16 सैनिकों के शहीद हो गए। जिसमें जिले के जवान चरन सिंह भी शहीद हो गए। वहीं चरन सिंह के बड़े भाई अमर सिंह ने बताया कि शाम को सेना यूनिट से उन्हें फोन पर घटना की जानकारी दी गई है और चरन सिंह के इस घटना में हताहत होने के बारे में बताया गया है। हालांकि डीएम आलोक सिंह देर शाम तक इसकी अधिकृत पुष्टि नहीं की है। देर रात लखनऊ से मिली सूचना के आधार पर जवान चरन सिंह के शहीद होने की पुष्टि हुई।
बच्चों के जन्मदिन पर मिली दुख भरी खबर
परिजनों के मुताबिक चरन सिंह की बेटी और बेटे का शुक्रवार को जन्मदिन मनाया जा रहा था। इस दौरान हादसे की सूचना मिली। जिससे खुशियों का माहौल दुख में बदल गया। परिजन मोबाइल पर उसके संबंध में जानकारी जुटाने में लगे हैं। देर शाम थानाध्यक्ष संदीप सिंह सेंगर चरन सिंह के घर पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि यूनिट से मिली सूचना के आधार पर ही परिजन तरह तरह अटकलें लगा रहे हैं।
22 दिन पहले ही गया था ड्यूटी पर
परिजनों के मुताबिक करीब दो माह पहले वह अवकाश पर एक माह के लिए आया था। गांव में कुछ काम होने पर उसने अवकाश एक माह के लिए बढ़ा लिया था। एक दिसंबर को वह सिक्किम के लिए रवाना हो गया था।
सिक्किम में हुए हादसे के संबंध में जानकारी मिली है। लेकिन सेना के जवान सौजना निवासी चरन सिंह के संबंध में अभी तक कोई अधिकृत जानकारी नहीं मिली है।
भारत विमर्श भोपाल मध्यप्रदेश