संकल्प सम्मिलन कार्यक्रम आयोजित
1 min read
चित्रकूट – महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो भरत मिश्रा ने आज कुलपति के रूप में अपना एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षक अधिकारियों कर्मचारियों छात्रों ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर शुभकामनाएं दी।
प्रो भरत मिश्रा, कुलपति का 1 वर्ष का कार्यकाल सफलता पूर्वक पूर्ण होने पर ग्रामोदय विश्वविद्यालय परिवार की ओर से आज संकल्प सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें कुलपति प्रो भरत मिश्रा ने एक वर्ष की उपलब्धियों और भावी चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि मेरी संपूर्ण ऊर्जा इस विश्वविद्यालय को उसकी उद्देश्य पूर्ति दिशा में विनियोग हो तो मैं इसे ही सबसे बड़ी सफलता में समझूंगा। संस्थापक कुलाधिपति भारतरत्न नानाजी देशमुख के प्रति अपनी भावांजलि व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा इस विश्वविद्यालय को नाना जी के सपनों का विश्वविद्यालय बनाना मेरा पहला लक्ष्य है।प्रो भरत मिश्रा ने बताया कि पिछले एक वर्ष में विश्वविद्यालय का पठन-पाठन सुचारू रूप से संपन्न हो रहा है। नवाचारों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है और लोकोपयोगी शोध की दिशा में तेजी से काम बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के नवाचारों ने पूरे राष्ट्र का ध्यान आकर्षण किया है। जन अभिलाषा इस विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय के रूप में प्रतिष्ठित करने की है और इस दिशा में 77 प्रयास चल रहा है। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के सभी आयामों पर वांछित बल एवं प्रशिक्षण के माध्यम से वंचित वर्गों के सशक्तिकरण का कार्य भी आगे बढ़ रहा है। विश्वविद्यालय ने अपने वित्तीय और भौतिक संसाधनों के अनुकूलतम उपयोग से आर्थिक चुनौतियों का सामना किया है।मितव्ययिता और अनुशासन विश्वविद्यालय के मूल मंत्र है।
प्रो मिश्रा ने कहा कि विश्वविद्यालय सही मायने में ग्रामोदय का प्रतिनिधित्व करता है, क्योंकि इसकी उपस्थिति समस्त 10 संभागों, 52 जिलों और और 313 विकास खंडों तक पहुंच चुकी है। विश्वविद्यालय नैक और एन आईआरएफ रैंकिंग के लिए तैयारी में संलग्न है।स्वच्छ सुंदर और हरित परिसर, सामाजिक सरोकारों से युक्त शिक्षा, नवाचारों से संयुक्त शैक्षणिक गतिविधियां तथा ग्रामोदय से राष्ट्रोदय के संकल्प के साथ विश्वविद्यालय दृढ़ता से प्रगति की ओर आगे बढ़ रहा है। प्रो मिश्रा ने कहा कि विश्वविद्यालय के सम्मुख अनेक चुनौतियां भी हैं, लेकिन मुझे विश्वास है कि हम सांझा संकल्प शक्ति से उन पर विजय पायेंगे। एक वर्ष में ग्रामोदय परिवार से मिले सहयोग और प्यार के लिए प्रो मिश्रा ने सभी का धन्यवाद दिया। संकल्प सम्मिलन कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन प्रोफेसर वीरेंद्र कुमार व्यास किया।आभार कुलसचिव व्यक्त किया इस अवसर पर अधिष्ठातागण प्रो आई पी त्रिपाठी, प्रो अमरजीत सिंह, प्रो देव प्रभाकर राय, प्रो नंदलाल मिश्रा ,डॉ आंजनेय पांडेय सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट म०प्र०