पुरानी पेंशन बहाली न्याय पदयात्रा जिला छतरपुर के सरवई से पदयात्रा चित्रकूट पहुंची
1 min read
चित्रकूट उप्र – शिक्षा विभाग के शिक्षक पुरानी पेंशन बहाली के लिए जिला छतरपुर के सरवई गांव से पैदल चलकर बांदा ,अतर्रा, बदौस, भरतकूप ,रामसैया, होते हुए भगवान कामतानाथ के दरबार पर पहुंचे पुरानी पेंशन बहाली के लिए भगवान कामतानाथ की दरबार पर अर्जी लगाई ताकि मध्यप्रदेश सरकार को सद्बुद्धि प्रदान करें जिससे शिक्षा विभाग के कर्मचारियों का पुरानी पेंशन बहाल हो सकें इस पदयात्रा पर सैकड़ों लोग शामिल हुए हैं 26 अक्टूबर को सरवाई से चलकर आज 28 तारीख को चित्रकूट पहुंचे जिस पर जगदीश यादव प्रदेश अध्यक्ष राज शिक्षक संघ मध्य प्रदेश, रामप्रकाश बाजपाई जिला अध्यक्ष राज्य शिक्षक संघ जिला छतरपुर, दिनेश सिंह ब्लॉक अध्यक्ष गौरी हार छतरपुर, कमलेश द्विवेदी, रामविशाल मस्ताना ,सुमेर सिंह, लवलेश अग्निहोत्री, पंकज निगम, नितेंद्र पटेल ,दीपेंद्र पटेल, अनिल कुमार पटेल ,राम कुमार पांडे जागेश्वर केवट, स्वामी दीन यादव ,नाथूराम दीक्षित एवं सैकड़ों लोग इस पदयात्रा में शामिल हुए।

सुभाष पटेल ब्यूरोचीफ भारत विमर्श चित्रकूट उ०प्र०