February 13, 2026

महीने की इस तारीख को आएगें 10वीं और 12वीं के रिजल्ट

1 min read
Spread the love



अनुज अवस्थी, लखनऊ: अगर आप छात्र हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद ही महत्वपूर्ण है। आज यूपी बोर्ड की 10वी औऱ 12वी की रिजल्ट की तारीखों का ऐलान कर दिया है। बता दें कि 10वीं और 12वी के रिजल्ट 29 अप्रेल को सार्वनिक किए जाएंगे। इस बात की जानकारी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की सचिव नीना श्रीवास्तव ने दी है।

इससे पहले उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॅाक्टर दिनेश शर्मा ने अप्रेल में रिजल्ट आने के बारे में बताया था। जानकारी के लिए आपको बताते चलें कि ऐसा पहली बार हो रहा है जब रिजल्ट अप्रेल महीने में आ रहा है नहीं तो हर बार रिजल्ट की घोषणा मई महीने में की जाता थी।

10वीं और 12वीं के छात्र आधिकारिक वेबसाइट www.upmsp.edu.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। आपको बताते चलें कि हर बार के मुकाबले इस बार कम छात्र छात्राओं ने 10 वी और 12वी की परीक्षा दी थी।

परीक्षार्थियों की संख्या कम होने की वजह यह थी, दरअसल अबकी बार यूपी की योगी सरकार ने परीक्षाओं में हो रही धांधली के चलते प्रदेश के सभी स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे लगवा दिये थे। जिससे नकलवाजों के होस फाकता उड़ गए थे। और इसी वजह से बिना पढ़े नकल के भरोसे परीक्षा में बैठने वालो तकीबन 12 लाख लोगों ने परीक्षा नहीं दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *