May 9, 2024

भारत जोड़ो यात्रा के एक महीने पूरे, आज यात्रा का 31वां दिन

1 min read
Spread the love

नई दिल्ली – गौरी लंकेश की मां के साथ यात्रा में हिस्सा लेने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि गौरी लंकेश और उनके जैसे अनगिनत अन्य लोगों के लिए खड़ा रहूंगा।

भारत जोड़ो यात्रा के एक महीने पूरे, आज यात्रा का 31वां दिन, कांग्रेस ने शेयर किया यात्रा से जुड़ा वीडियो
गौरी लंकेश की मां के साथ यात्रा में हिस्सा लेने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि गौरी लंकेश और उनके जैसे अनगिनत अन्य लोगों के लिए खड़ा रहूंगा।

भारत जोड़ो यात्रा के एक महीने पूरे, आज यात्रा का 31वां दिन, कांग्रेस ने शेयर किया यात्रा से जुड़ा वीडियो
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व करते हुए राहुल गांधी
कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा को एक महीने पूरे हो चुके हैं। शनिवार भारत जोड़ो यात्रा का 31वां दिन है। शनिवार को कर्नाटक के तुमकुरू स्थित मायासांद्रा से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत हुई। राहुल गांधी इस यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं और उनके साथ कांग्रेस नेताओं और हजारों कार्यकर्ताओं का हुजूम दिखाई दिया।

कांग्रेस ने शनिवार सुबह सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया, जिसमें सोनिया गांधी को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होते हुए दिखाया गया है। कांग्रेस ने वीडियो को शेयर करते हुए ट्वीट कर लिखा, “माँ का आशीर्वाद, जनता का साथ, भारत जोड़ो यात्रा को मिल रहा है। हम देशवासियों से वादा करते हैं कि ये यात्रा आपसी सौहार्द, भाईचारे को बढ़ाने के साथ-साथ ज्वलंत मुद्दों को उठाएगी। आप साथ बनाए रखिए, हम हौसले जारी रखेंगे।”
वहीं शुक्रवार को कर्नाटक के मांड्या जिले के नागमंगला तालुका के भुवनहल्ली गांव में दिवंगत पत्रकार गौरी लंकेश की मां और बहन ने भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लिया। इस दौरान गौरी लंकेश की मां इंदिरा लंकेश और उनकी बहन कविता लंकेश राहुल गांधी के साथ पैदल मार्च करती हुईं दिखाई दी। गौरी लंकेश की मां इंदिरा लंकेश राहुल गांधी के साथ हाथ मिलाकर चल रही थी। वहीं कविता भी यात्रा में पैदल चल रही थी। करीब 3 किलोमीटर तक दोनों ने पैदल मार्च किया और उसके बाद राहुल गांधी ने इंदिरा लंकेश को कार में चलने के लिए कहा।

कविता लंकेश ने द इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कहा, “राहुल ने यह समझने की कोशिश की कि उन्होंने गौरी की हत्या क्यों की थी? राहुल ने अपनी दादी इंदिरा गांधी और पिता राजीव गांधी की हत्या को याद किया। हम दोनों ने अपने किसी प्रिय को बहुत क्रूरता से खो दिया है।”

वहीं गौरी लंकेश की मां और बहन के साथ भारत जोड़ो यात्रा में चलने के बाद राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर गौरी लंकेश की सराहना की और कहा कि गौरी लंकेश साहस के लिए खड़ी थीं। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, “गौरी सच्चाई के लिए खड़ी थीं, गौरी साहस के लिए खड़ी थीं, गौरी आजादी के लिए खड़ी थीं। मैं गौरी लंकेश और उनके जैसे अनगिनत अन्य लोगों के लिए खड़ा हूं, जो भारत की सच्ची भावना का प्रतिनिधित्व करते हैं। भारत जोड़ो यात्रा उनकी आवाज है। इसे कभी भी चुप नहीं कराया जा सकता।”

भारत विमर्श भोपाल मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.