February 18, 2026

हनुमानधारा बाईपास की रोड तालाब में हुई तब्दील

1 min read
Spread the love

चित्रकूट – हनुमानधार चित्रकूट से कर्वी बाईपास रोड तालाब में तब्दील हो चुकी है। इस सड़क से निकलना यानी जान जोखिम में डालना है आपको यह बता दें कि हाल ही में उसी रास्ते से गुजर रही बस UP, 75, BT,3116 पानी से भरे गढ्ढे में फस गई और गढ्ढा इतना गहरा था की बस का निकलना बहुत ही मुश्किल हो चुका था लेकिन बस में सवार यात्री और स्थानीय लोगों के मदद से बड़ी मशक्कत करने के बाद निकल पाई। अब मध्य प्रदेश की सरकार का इस सड़क की ओर ध्यान क्यों नहीं जाता है जबकि यह सड़क मध्य प्रदेश की सीमा से होते हुए उत्तर प्रदेश तक जाने के लिए बाई पास का मुख्य मार्ग है लेकिन सिर्फ भारी वाहनों से वसूली का कार्य जोरों से चलता है। लेकिन खराब सड़क की ओर अब तक किसी ने अब तक ध्यान क्यों नहीं जाता है।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *