November 21, 2026

चित्रकूट में ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत

1 min read
Spread the love

चित्रकूट – भरतकूप थाना क्षेत्र अंतर्गत ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत हो गई। मौत के बाद उसके परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव का पंचनामा करा पोस्टमार्टम को भेजा है। बता दें कि बृहस्पतिवार की देर रात्रि रजकलिया पत्नी रामशरण निवासी रमपुरवा शौच क्रिया के लिए गई थी। उसके पुत्र बबलू ने बताया कि काफी दिनों से बुखार आने से उसे चक्कर भी आता था। बबलू ने बताया कि घंटों बाद जब रज कलियां वापस नहीं आई तो उसे ढूंढने के लिए खेतों की तरफ गए। काफी ढूंढने के बाद जब रेलवे ट्रैक की तरफ देखा तो खून से लथपथ लाश मिली। शौच क्रिया के लिए गई महिला शिवरामपुर और भरतकूप के बीच रेलवे ट्रैक के बीच में आ गई और ट्रेन उसके ऊपर से निकल गई जिससे उसकी मौत हो गई। जिसकी सूचना भरतकूप थाने में बबलू फोन द्वारा दिया मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा है। इस संबंध में भरतकूप थाना प्रभारी दुर्गेश गुप्ता ने बताया कि महिला की मौत ट्रेन से कटकर हुई है। इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया की जानबूझ के ट्रेन से कटी है या चक्कर आने पर रेलवे ट्रैक पर फंस गई है। पुलिस जांच कर रही है शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

सुभाष पटेल ब्यूरोचीफ भारत विमर्श चित्रकूट उ०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.