November 18, 2026

कौशांबी से चाचा के साथ पैदल जा रहा था मैहर नहाते समय डूबा नदी में

1 min read
Spread the love

चित्रकूट उप्र – चाचा के साथ मैहर दर्शन करने जा रहे 23वर्षीय युवक की यमुना नदी में डूब ने से मौत मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस नदी में गोताखोरों के माध्यम से शव की तलाश में जुटी है। बता दें कि  सुबह करीब 7बजे कौशांबी जिले के पिपरकुंडी थाना करारी से युवक अनुज तिवारी पुत्र पवन कुमार अपने चाचा पंकज के साथ पैदल मैहर जा रहा है। रास्ते में राजापुर पहुंचकर दोनो लोग हनुमान जी का दर्शन करने के लिए तुलसी घाट में यमुना नहाने के लिए चले गए। पंकज ने बताया कि अनिल गहरे पानी में छलांग लगा तेज बहाव और बह गया। पंकज ने बताया कि अनिल कुमार से पानी में तैरते नहीं बनता था। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में राजापुर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को तलाशने की कोशिश कर रही।राजापुर उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार झा ने बताया मृतक युवक अपने चाचा के साथ पैदल मैहर जा रहा था। दोनों ने मन बनाया कि हनुमान जी का दर्शन कर लिया जाए और दोनों लोग नदी नहाने गए। अनिल कुमार ने छलांग लगा दी जिससे उसकी डूब कर मौत हो गई। शव को तलाशा जा रहा है।शव मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सुभाष पटेल ब्यूरोचीफ भारत विमर्श चित्रकूट उ०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.