November 18, 2026

चित्रकूट यमुना नदी में मिले 2 शव

1 min read
Spread the love

चित्रकूट उप्र- यमुना नदी में तैरते हुए दो शव मिलने से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया है। यह दोनों शव पुरुष और महिला के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। मऊ थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि दोनों शव के गल जाने की वजह से शिनाख्त नहीं हो पा रही हैं। यह शव कई दिन पुराने लग रहे हैं।एक शव के पास से फतेहपुर की रामजानकी नाम की महिला का पहचान पत्र मिला है।

बांदा नाव हादसे में डूबे लोगों के हो सकते हैं शव

जो मरका नाव हादसे में डूब गई थी।दोनों शवों को बाँदा नाव हादसे से जोड़कर देख रहे है। मऊ थाना क्षेत्र के पूरब पताई गाँव के यमुना नदी में मिले शव। पूरब पताई के डब्लू तिवारी बाढ़ देखने सोमवार को गांव के बाहर निकला था। तभी राजापुर की ओर से 2 शव बहकर आ रहे थे। डब्लू तिवारी ने थाना प्रभारी को फोन से सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर नाविकों के सहारे से शव को कब्जे में ले लिया।

पहचान पत्र के आधार पर भेजी गई सूचना

वहां के स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि बांदा मे नाव डूबने के हादसे के बाद लापता हुए लोगो का शव होने की आशंका है। इस मामले में मऊ सीओ सुबोध गौतम ने बताया कि पहचान पत्र मिलने से एक सौ की शिनाख्त हो रही है। पहचान पत्र के आधार पर उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है।

सुभाष पटेल ब्यूरोचीफ भारत चित्रकूट उ०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.