December 12, 2025

विद्याधाम विद्यालय में मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव

1 min read
Spread the love

चित्रकूट – विद्याधाम उत्तर माध्यमिक विद्यालय जानकीकुंड चित्रकूट में आजादी के अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत प्राचार्य शंकर दयाल पांडेय की अध्यक्षता में तथा कार्यक्रम अधिकारी बिरेंद्र कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में तिरंगा रैली निकाली गई, इस रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों के मन में राष्ट्र प्रेम,देश भक्ति तथा भारत के वीर नायक नायिकाओं के प्रति श्रद्धा प्रदर्शित करना है, इस रैली में विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों एवं विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया इस दौरान नागरिक, स्वयंसेवकों में देश के एक नागरिक को अपने घर पर 11,08,2022 से 17,08, 2022 तक स्वतंत्रता के अवसर पर तिरंगा झंडा फहराने के लिए सभी को प्रेरित किया गया। स्वयं सेवकों ने नारों से भी लोगों को है जागरूक किया जैसे मिट गए जाने कितने इसके मन में, हर घर तिरंगा फैहराओ उनकी शान में, तिरंगा है हमारी शान हम सब की पहचान, सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा, हम सब ने मिलकर ठाना है, हर घर में तिरंगा फहराना है, इस रैली को सफल बनाने में विद्यालय के राष्ट्रीय स्वयं सेवक के कार्यक्रम अधिकारी बिरेंद्र कुमार द्विवेदी की मुख्य भूमिका रही।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *