July 15, 2025

सतना जिला पंचायत में भाजपा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों अपने बनाए

1 min read
Spread the love

सतना, सतना जिला पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की सीट पर भारतीय जनता पार्टी का दबदबा कायम रहा। भाजपा समर्थित रामखेलावन कोल जहां 17 वोट पाकर अध्यक्ष बन गए तो वहीं भारतीय जनता पार्टी के समर्थन से उपाध्यक्ष पद की दावेदारी करने वाली सुष्मिता सिंह को 16 मत मिले। इस तरह से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित उम्मीदवार विजयी हुए। सतना जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट एसटी वर्ग के लिए रिजर्व थी। गौरतलब है कि जिले की 26 सीटों में 14 सीट पर भाजपा, 7 पर कांग्रेस और 5 सीटों पर अन्य प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की हैं।

आहेश लारिया ब्यूरोचीफ भारत विमर्श सतना म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *