February 18, 2026

सरकारी टीचर बना डॉक्टर शिकायत होने के बाद भी नही हुई कोई कार्यवाही।

1 min read
Spread the love

सतना – मानव जीवन से खिलवाड़ करता हुआ यह आदमी जो एक वीडियो में बच्चे को दूसरे में आदमी को इंजेक्शन लगा रहा है यह जगान्नाथ यादव शासकीय प्राथमिक शाला प्रधान टोला जरिहा संकुल कारीगोही का शासकीय शिक्षक है। ग्रामीण इलाकों में ऐसे लोगों की भरमार है इसकी शिक्षक बनने की कहानी भीअजीबो गरीब है। हाईस्कूल की योग्यता रखने वाले इस व्यक्ति कि पत्नी सरपंच रहते हुए अपने पति को गुरुजी के पद पर नियुक्त किया था बाद में जुगाड़ की डिग्री से अपना सम्मीलियन प्राथमिक शिक्षक में करवा दिया।
इसके द्वारा गरीब मजबूर हरिजन आदि ग्रामीण जनों के जीवन से बिना योग्यता एवं प्रशिक्षण के अंग्रेजी दवा कर इंजेक्शन , बॉटल लगा कर लोगों कि जान से खिलवाड़ कर मनमानी तरीके से लूट भी रहा है।यह झोलाछाप डॉक्टरी का धंधा करने में इतना व्यस्त रहता है कि स्कूल कभी कभी जाता है ।गांव के लोगो ने शिकायत भी की पर कोई कार्यवाही नही हुई ।गांव वालों का कहना हैं कि ये गांव के गरीब लोगों की जमीन भी गिरवी रख ली हैं और उन्हें डरा धमका कर उनकी जमीन अपने भाई के नाम करवा रहा हैं।

आहेस लारिया ब्यूरोचीफ भारत विमर्श सतना म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *