March 13, 2025

आज से अन्ना का आंदोलन शुरु, क्या घुटने टेकेगी सरकार?

1 min read
Spread the love



सन 2011 में अपने आंदोलन की दम पर सरकार को घुटनों पर लाने वाले  समाजसेवी अन्‍ना हजारे एक बार फिर आज से किसानों की मागों को पूरा करने को लेकर सरकार के खिलाफ अनशन के लिए जा रहे हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें की अन्ना हजारे रामलीला मैदान से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर रहे हैं। हालांकि उनकी प्रमुख मांगों में अभी भी लोकपाल विधेयक को पारित कराना शामिल है। लेकिन इसके अलावा भी वो 6 अन्‍य मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे हैं।

क्या हैं अन्ना के ये 5 मागें:

1. किसानों के कृषि उपज की लागत के आधार पर डेढ़ गुना ज्‍यादा दाम मिले।

2. खेती पर निर्भर 60 साल से ऊपर उम्र वाले किसानों को प्रतिमाह 5 हजार रुपए पेंशन।

3. कृषि मूल्य आयोग को संवैधानिक दर्जा तथा सम्पूर्ण स्वायत्तता मिले।

4. लोकपाल विधेयक पारित हो और लोकपाल कानून तुरंत लागू किया जाए।

5. लोकपाल कानून को कमजोर करने वाली धारा 44 और धारा 63 का संशोधन तुरंत रद्द हो।


आपको बता दें कि सन 2011 में जब समाज सेवी अन्ना अंदोलन कर रहे थे तो उस दौरान उनके साथी अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, किरण वेदी और काफी नाम इस आंदोलन का हिस्सा थे। तो ऐसे में सवाल उठता है कि इस बार अन्ना के अनशन में कौन-कौन से नाम शामिल हैं? अन्ना के इस आंदोलन में अन्ना के संरक्षक दत्‍ता अवारी, पंकज काल्‍की और दिल्‍ली से सुनील लाल का नाम मुख्‍य रूप से शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *