जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे अब नहीं रहे
1 min read
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का शुक्रवार को निधन हो गया। आबे पर आज सुबह ही हमला हुआ था। यह हमला उस वक्त हुआ जब नारा शहर में शिंजो आबे भाषण दे रहे थे। हमलावर ने पीछे से उन पर दो गोलियां दागीं, जिसके बाद शिंजो आबे जमीन पर गिर पड़े और उनके शरीर से खून बहता दिखाई दिया।
जयशंकर ने शोक जताया
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह जापान, भारत और दुनिया के लिए दुखद दिन है। जयशंकर ने ट्वीट किया कि जापान, भारत, दुनिया और व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए दुखद दिन है।दलाई लामा ने भी किया याद
तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने कहा कि मुझे यह सुनकर गहरा दुख हुआ है कि मेरे दोस्त शिंजो आबे (पूर्व जापानी पीएम) का आज सुबह एक हमले के बाद निधन हो गया। मैं उनके लिए प्रार्थना करता हूं और आपके और आपके परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैंने उनकी मित्रता और हमारी समृद्ध बौद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान को बनाए रखने के हमारे प्रयासों के समर्थन की बहुत सराहना की। आबे ने वास्तव में दूसरों की सेवा में एक सार्थक जीवन जिया।
सोनिया गांधी ने जताया दुख
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या पर दुख जताया। उन्होंनें कहा कि कई वर्षों तक आबे भारत के एक महान मित्र और शुभचिंतक रहे। उन्होंने हमारे दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को विस्तार और गहरा करने के लिए बहुत कुछ किया। मुझे उनके साथ अपनी मुलाकात बहुत ही प्यार और स्पष्ट रूप से याद है। यह एक बहुत बड़ा दुर्भाग्य है जो जापान और वास्तव में पूरे अंतरराष्ट्रीय समुदाय पर पड़ा है। उनकी कमी खलेगी।
राहुल ने आबे की हत्या पर दुख जताया
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या पर दुख जताया। राहुल ने भारत-जापान संबंधों को मजबूती देने में उनके योगदान को याद किया। राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन से दुखी हूं। भारत और जापान के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका सराहनीय थी। वह हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अपने पीछे एक मजबूत विरासत छोड़ गए हैं। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और जापान की जनता के साथ हैं।
पीएम मोदी ने आबे के साथ फोटो साझा की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो में अपने प्रिय मित्र, शिंजो आबे के साथ अपनी सबसे हालिया मुलाकात से एक तस्वीर साझा की। प्रधानमंत्री ने कहा हमेशा भारत-जापान संबंधों को मजबूत करने के लिए भावुक, उन्होंने अभी-अभी जापान-भारत एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला था।
भारत ने एक करीबी दोस्त खो दिया: राजनाथ
जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत ने एक करीबी दोस्त खो दिया है जिसने भारत और जापान के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की दिशा में काम किया।
पीएम मोदी ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आबे भारत-जापान संबंधों को एक विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी के स्तर तक ले जाने में बहुत बड़ा योगदान दिया। आज पूरा भारत जापान के साथ शोक मनाता है और हम इस कठिन क्षण में अपने जापानी भाइयों और बहनों के साथ एकजुटता से खड़े हैं।
भारत विमर्श भोपाल मध्य प्रदेश