November 22, 2026

पुलिस ने तीन अन्तर्राजीय चोर को किया गिरफ्तार

1 min read
Spread the love

चित्रकूट- पुलिस ने तीन अन्तर्राजीय चोर को गिरफ्तार कर चोरी का किया बड़ा खुलासा,चोरों के पास से चोरी की गई तिजोरी सहित 11 लाख 80 हजार की नगदी की बरामद हुई, चोरी की घटना में दो आरोपी चोर अभी भी फरार, आपको बता दें कि 20 मई को जेवलर्स की दुकान का ताला तोड़कर जेवरात से भरी तिजोरी की थी चोरी,स्कार्पियो सवार 5 चोरों के गैंग ने दिनदहाड़े फिल्मी स्टाइल में की थी चोरी,पूरी करतूत सीसीटीवी कैमरे में हुई थी कैद, उत्तराखंड राज्य के रहने वाले है चोर गैंग,पकड़े गए चोर यूपी के अन्य शहरों में पहले भी बड़ी चोरी की वारदातो को दे चुके है अंजाम,कौशाम्बी जिले से तीन चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर चोरी की घटना का किया खुलासा। जिसमे पहला आरोपी राज सिंह निवासी अशोकनगर जिला पश्चिम बंगाल, दूसरा आरोपी राजू रायसिख निवासी अलीपुर दिल्ली ,तीसरा आरोपी जरनैल निवासी अलीपुर दिल्ली के हैं।

सुभाष चन्द्र ब्यूरोचीफ भारत विमर्श चित्रकूट उ०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.