अहिल्या बाई की जयंती पर किया फल वितरण
1 min read
सतना – इंदौर की महारानी अहिल्या बाई होलकर की 297वीं जयंती के मौके पर जिला पाल महासभा सतना द्वारा टाउन हाल मैदान के बगल में फल वितरण किया गया। इस मौके पर भंडारे का भी आयोजन किया गया। जिसने लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर पाल सभा के पदाधिकारियों ने अपने अपने विचारों को व्यक्त करते हुए कहा की रानी अहिल्या बाई महान नारी शक्ति थी। जिन्होने जनसेवा में सारा जीवन व्यतीत किया है। उनकी उपलब्धि और बताएं गए मार्ग का लोग आज भी अनुसरण कर रहे है।

आहेस लारिया ब्यूरोचीफ भारत विमर्श सतना म०प्र०