July 14, 2025

युंका 12 को करेगी मुख्यमंत्री निवास का घेराव

1 min read
Spread the love

सतना- मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के आह्मवान पर होगा युवा शंखनाद जिसको लेकर सतना जिला युवा कांग्रेस ने सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता कर जानकारी दी।
प्रकार वार्ता करते हुए जिला अध्यक्ष मशहूद अहमद शेरू पूर्व प्रदेश सचिव विक्रांत त्रिपाठी विक्की,चित्रकूट विधानसभा अध्यक्ष बद्री पांडेय,रैगाव विधानसभा अध्यक्ष शिवम सिंह,जिला प्रवक्ता रितेश त्रिपाठी ने संबोधित करते हुए बताया की प्रदेश भर में व्यापम घोटाले पुलिस भर्ती परीक्षा में हुई अनिमितता,आदिवासियों के साथ हो रही माव लॉन्चिंग जैसी घटना,हमारी आशा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बहनों के मानदेय बढ़ाये जाने,प्रदेश भर में बढ़ती बेरोजगारी,2 वर्षो से मध्यप्रदेश में छात्रों की छात्रव्रती,सैनिक भर्ती न निकाले जाने एमपीपीएससी परीक्षा नियमति समय से न कराए जाने,पुरानी पेंशन बहाली,बैकलॉग में 1.5 लाख रिक्त पदों को भरे जाने व चयनित शिक्षको को तत्काल भर्ती किये जाये ऐसी कई जन एव एव युवा हितैसी मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री निवास घेराव किया जायेगा।
सतना जिले के हर विधानसभा से 100 युवा कार्यकर्ताओ को ले जाने की जिम्मेदारी विधानसभा अध्यक्ष व जिला अध्यक्ष जिला कार्यकारिणी को सौपी गई है।
पत्रकार वार्ता में प्रमुख रूप से_ रजनीकांत त्रिपाठी,मो कैफ़ी,ऋषभ निगम,हरिओम शुक्ला,सूरज सिंह तोमर,मो.उबैस।

आहेस लारिया ब्यूरोचीफ भारत विमर्श सतना म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *